Tuesday, July 29, 2025

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

Must Read

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा। श्यांग क्षेत्र के ग्राम बरपाली के एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मकान में रखे 15 हजार रुपए नकदी सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। ग्राम बरपाली निवासी रमजान अली के घर पर चोरी हुई है। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे अपने रिश्तेदार के घर खाना खाने गया था। इस दौरान मकान के दरवाजे में ताला लगाया था। रात लगभग 10 बजे वापस घर लौटा। दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर प्रवेश किया। मकान का सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में रखे 15 हजार रुपए नकदी, सोने का बाली, चांदी का पैर पट्टी सहित अन्य सामान नहीं थे। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

Loading

Latest News

सचिव की ग्राम पंचायत सचिव ने हत्या कर शव में लगाई आग, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी पर अब भी है कई उलझन

सचिव की ग्राम पंचायत सचिव ने हत्या कर शव में लगाई आग, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी पर अब...

More Articles Like This