Close Menu
Dabang NewsDabang News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हरदी बाजार में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उबाल , विधायक प्रेमचंद पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों का सीजीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य द्वार पर की तालाबंदी

    19/09/2026

    जिले में 1070.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

    19/09/2026

    प्रयास विद्यालय में 11वीं की रिक्त सीट पर प्रवेश, 23 तक आवेदन

    19/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dabang NewsDabang News
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    Dabang NewsDabang News
    Home » सचिव की ग्राम पंचायत सचिव ने हत्या कर शव में लगाई आग, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी पर अब भी है कई उलझन
    छत्तीसगढ़

    सचिव की ग्राम पंचायत सचिव ने हत्या कर शव में लगाई आग, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी पर अब भी है कई उलझन

    Arvind RathoreBy Arvind Rathore27/07/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सचिव की ग्राम पंचायत सचिव ने हत्या कर शव में लगाई आग, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी पर अब भी है कई उलझन

    कोरबा। पुलिस लाइन के पास गोकुल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत पदस्थ महिला सचिव की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने महिला के पंचायत सचिव पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत चिर्रा का सचिव है। पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि पूछताछ में पति ने घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया है। उसने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए पत्नी के शव को जलाना स्वीकार किया है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भले ही पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है मगर अब कई उलझन बनी हुई है। गोकुल नगर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित जी- 6 में रहने वाली महिला सचिव सुषमा खुसरो 22 वर्ष की जली हुई मिली थी। सुषमा का शव जमीन में चटाई पर पीठ के बल पड़ा हुआ था। कमरे से आग की लपटे और धूंआ उठ रहा था। पुलिस ने खुलासे में बताया है कि शव का पंचनामा, स्थल निरीक्षण, वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर विस्तृत जांच की गई। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में महिला की मौत हत्या के बाद जलाने से होना पाया गया। फलस्वरूप अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 446/25 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक के व्दारा घटना के शीघ्र निराकरण के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा – दर्री के नेतृत्व मे 5 टीम गठित कर साइबर तकनीकी साक्ष्य, 65 सीसीटीवी फुटेज और लगातार पूछताछ के बाद पति अभिनेक कुमार लदेर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में आकर उसकी चुनरी से मुंह बांध दिया और तकिये से मुंह-नाक, गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या के पश्चात साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को कागज अखबार व कपड़ा को एकत्रित कर फैला कर जलाने की कोशिश कर आत्महत्या का रूप दिखाने का प्रयास किया। आरोपी एवं मृतका दोनों ग्राम पंचायत में सचिव पद पर कार्यरत थे। बच्चों को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। आरोपी लंबे समय से पत्नी से नाराज था और तीन माह से हत्या की योजना बना रहा था। अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के बाद प्रेस के सामने खुलासा करने के बजाय विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी साझा करने के कारण अब भी कई उलझन बनी हुई है। इस मामले में कई रहस्य अभी भी बना हुआ है, क्योंकि कमरे के अंदर में आरोपी के द्वारा अगर आग लगाई है और भागा तो किसी ने क्यों नहीं देखा? घटना के समय आरोपी का मोबाइल का लोकेशन कहां था? जलाने के लिए कागज और कपड़ा क्या अकेले लाया था, क्या हत्याकांड में और भी कोई सहयोगी है या नहीं? कालोनी के बाहर चौकीदार की भी नियुक्ति है, क्या उसने पति को घटना को अंजाम देकर भागते समय देखा था? आरोपी ने मौका स्थल से जाने किस वाहन का उपयोग किया? कमरा भीतर से बंद बताया गया तो इतनी सफाई से बाहर से आग कैसे लगाया गया। अब मामला विचारण के लिए न्यायालय में पेश होगा, अगर साक्ष्य पर ऐसे सवाल उठे तो फिर पुलिस की दलीलें कमजोर भी पड़ सकती है। जिसका फायदा आरोपी को मिल सकता है। बहरहाल पुलिस की विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को पकड़ा जा चुका है मगर लोगों के मन में उठ रहे सवाल अब कौंधे जा रहे हैं।

    Loading

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Arvind Rathore

    Editor

    Related Posts

    हरदी बाजार में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उबाल , विधायक प्रेमचंद पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों का सीजीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य द्वार पर की तालाबंदी

    19/09/2026

    जिले में 1070.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

    19/09/2026

    प्रयास विद्यालय में 11वीं की रिक्त सीट पर प्रवेश, 23 तक आवेदन

    19/09/2026

    16 किलो का मेवा लड्डू बनेगा आस्था का केंद्र / शिवाजी नगर में तेलुगु समाज की अनूठी परंपरा, अनंत चतुर्दशी पर लाखों में लगती है बप्पा के प्रसाद की बोली

    19/09/2026

    घर में बैठे-बैठे बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही किसान ने तोड़ा दम / सांस लेने में हुई तकलीफ के बाद बेहोश हुआ, डॉक्टरों ने जांच के बाद किया मृत घोषित

    19/09/2026

    सर्दी-खांसी को हल्के में लेना पड़ा भारी, तीन साल के मासूम की मौत / घर में चलता रहा उपचार, हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया

    19/09/2026
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    हरदी बाजार में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उबाल , विधायक प्रेमचंद पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों का सीजीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य द्वार पर की तालाबंदी

    By Arvind Rathore19/09/2026

    कोरबा। हरदी बाजार क्षेत्र में भवनों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर शनिवार को विरोध…

    जिले में 1070.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

    19/09/2026

    प्रयास विद्यालय में 11वीं की रिक्त सीट पर प्रवेश, 23 तक आवेदन

    19/09/2026

    16 किलो का मेवा लड्डू बनेगा आस्था का केंद्र / शिवाजी नगर में तेलुगु समाज की अनूठी परंपरा, अनंत चतुर्दशी पर लाखों में लगती है बप्पा के प्रसाद की बोली

    19/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Our Picks

    हरदी बाजार में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उबाल , विधायक प्रेमचंद पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों का सीजीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य द्वार पर की तालाबंदी

    19/09/2026

    जिले में 1070.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

    19/09/2026

    प्रयास विद्यालय में 11वीं की रिक्त सीट पर प्रवेश, 23 तक आवेदन

    19/09/2026

    16 किलो का मेवा लड्डू बनेगा आस्था का केंद्र / शिवाजी नगर में तेलुगु समाज की अनूठी परंपरा, अनंत चतुर्दशी पर लाखों में लगती है बप्पा के प्रसाद की बोली

    19/09/2026
    About Us
    About Us

    Editor :
    Arvind Rathore
    Mobile :
    74157 60554
    Email :
    dabangnews.in@gmail.com

    Our Picks

    हरदी बाजार में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उबाल , विधायक प्रेमचंद पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों का सीजीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य द्वार पर की तालाबंदी

    19/09/2026

    जिले में 1070.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

    19/09/2026

    प्रयास विद्यालय में 11वीं की रिक्त सीट पर प्रवेश, 23 तक आवेदन

    19/09/2026
    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 दबंग न्यूज़. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.