कोरबा। भारतमाला हाईवे पर ट्रेलर व स्कॉर्पियो के बीच टक्कर हो गई। घटना में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। अंदर बैठे तीन युवकों में एक की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उरगा थाने के तरदा के पास भारतमाला हाईवे पर गुरुवार शाम हुई। जहां पर तेजरफ्तार स्कॉर्पियो व ट्रेलर के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। कटघोरा पुलिस की टीम ने गैस कटर की मदद से वाहन का दरवाजा काट अंदर फंसे तीन लोगों को बाहर निकाला। इनमें से एक की मौत हो चुकी थी, वहीं उसके साथ सवार दो अन्य युवक घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतक की शिनाख्त मूलत: गढ़वा (झारखंड) निवासी अरूण कुमान यादव के रूप में हुई जो 2 साल से रायपुर की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वहीं दोनों घायल युवक में एक नागेंद्र साहू (30) व दूसरा चंद्र प्रकाश यादव (26) बताए गए हैं।
![]()

