कोरबा। गुजराती समाज और जलाराम सेवा समिति 21 सितंबर सोमवार को रामदेव पीर उत्सव मनाएंगे। आयोजन डीडीएम रोड स्थित जलाराम मंदिर में होगा। इसी कार्यक्रम में समाज की नवनिर्वाचित कार्य समिति का शपथ ग्रहण भी कराया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे पूजा और स्थापना से होगी। यह आयोजन पराशक्ति ज्योतिष पीठम् निहारिका के पंडित उमाशंकर शास्त्री के आचार्यत्व में होगा। दोपहर 4 बजे से 6:30 बजे तक नागपुर के गायक सुमित शर्मा भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे। शाम 6:45 बजे महाआरती होगी। रात 8:30 बजे से 10 बजे तक महाप्रसाद का वितरण होगा। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन रहेंगे। अध्यक्षता महापौर संजू देवी सिंह राजपूत करेंगी।
![]()

