Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Arvind Rathore
जलभराव और गंदगी से रहवासी परेशान, बीमारी फैलने का बढ़ा खतरा बांकी मोंगरा। एसीसीएल की बांकी मोंगरा कॉलोनी में नालियों की बदहाल व्यवस्था के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। सड़क पर जमा गंदे पानी और कीचड़ के चलते स्थानीय रहवासियों एवं राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है और मच्छरों के पनपने से बीमारियों का खतरा…
कोरबा। हरदी बाजार क्षेत्र में भवनों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर शनिवार को विरोध के स्वर तेज हो गए। कार्रवाई से नाराज विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में आसपास के गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में दीपका स्थित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई का विरोध किया और कार्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी।बताया गया कि कोयला खदान विस्तार के लिए शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हरदी बाजार क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी और छात्रावास भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। सार्वजनिक…
कोरबा। जिले में एक जून से 18 सितंबर तक 1070.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा के अनुसार कोरबा तहसील में सर्वाधिक 1414.2 मिमी, करतला में 1230.1, भैंसमा में 1175.5, दर्री में 1161, दीपका में 1112.8, पाली में 1091.5, कटघोरा में 1027.1, पोड़ीउपरोड़ा में 1003.6, अजगरबहार में 943.8, बरपाली में 918.6, पसान में 900 तथा हरदीबाजार में सबसे कम 865.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं पिछले 24 घंटे में जिले में 2.8 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई।
कोरबा। प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर में कक्षा 11वीं गणित एवं जीवविज्ञान संकाय में रिक्त एक सीट (सामान्य बालक) पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश के लिए कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदक प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्र में स्थित शासकीय अथवा अशासकीय विद्यालय से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर शाम 5 बजे निर्धारित है। पात्र-अपात्र सूची 24 सितंबर और मेरिट/चयन सूची 25 सितंबर को जारी की जाएगी। प्रवेश परीक्षा की तिथि की सूचना पृथक…
कोरबा। गणपति बप्पा के प्रति आस्था और विश्वास की अनूठी मिसाल शिवाजी नगर में देखने को मिल रही है। यहां तेलुगु समाज द्वारा भगवान गणेश को काजू, किशमिश, बादाम सहित विभिन्न मेवों से तैयार 16 किलो के विशेष लड्डू का भोग लगाया गया है। यह लड्डू सिर्फ प्रसाद नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए बप्पा के आशीर्वाद और मनोकामना पूर्ण होने की आस्था का प्रतीक बन चुका है। तेलुगु समुदाय द्वारा वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। हर गणेशोत्सव में भगवान गणेश के लिए विशेष मेवा लड्डू तैयार किया जाता है और समिति द्वारा हर वर्ष इसका…
कोरबा। सुदूर वनांचल ग्राम जिल्गा में गुरुवार शाम घर में परिजनों के साथ बैठे 42 वर्षीय किसान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ के बाद वह देखते ही देखते बेहोश हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम जिल्गा निवासी पंकज कुमार राठिया (42) खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया गया कि वह करीब एक माह से रक्तचाप (बीपी) की समस्या से परेशान था और उसका उपचार चल रहा था।…
कोरबा। सर्दी-खांसी और बुखार को मामूली बीमारी समझकर घर में ही उपचार कराना एक परिवार को भारी पड़ गया। तीन-चार दिनों से बीमार चल रहे तीन वर्षीय मासूम की हालत लगातार बिगड़ती रही। पेट में सूजन आने के बाद भी परिजन घर पर ही सिकाई और उपचार करते रहे। जब उसकी स्थिति गंभीर हो गई तो उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया का है। जानकारी के अनुसार रलिया निवासी सनोज कठौते का तीन वर्षीय पुत्र समर कठौते पिछले तीन-चार दिनों से अस्वस्थ था। उसे सर्दी,…
कोरबा। प्याज की बढ़ती कीमतों ने अब सीधे घरों की रसोई का बजट प्रभावित करना शुरू कर दिया है। बाजार में प्याज का भाव 60 से 70 रुपए किलो तक पहुंचने के बाद लोगों ने इसकी खरीदारी में कटौती कर दी है। कुछ समय पहले तक परिवार सप्ताह या महीने की जरूरत के हिसाब से एक साथ 4-5 किलो प्याज खरीदकर रखते थे, लेकिन अब अधिकांश लोग एक-दो किलो से ही काम चला रहे हैं। सब्जियों और दूसरे व्यंजनों में भी प्याज की मात्रा घटने लगी है। लगातार महंगी हो रही सब्जियों के बीच प्याज के दाम में तेजी ने…
कोरबा। जन्म और मृत्यु के पंजीकरण की प्रक्रिया अब और सख्त होने जा रही है। केंद्र सरकार ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम, 2026 को लागू करने की तारीख तय कर दी है। गृह मंत्रालय के अधीन भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार संशोधित कानून के प्रावधान 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होंगे। भारत के राजपत्र में 16 सितंबर को प्रकाशित अधिसूचना के माध्यम से केंद्र सरकार ने अधिनियम की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए 1 अक्टूबर 2026 को कानून लागू होने…
कोरबा। गंभीर मरीजों को सुरक्षित और समय पर दूसरे अस्पताल पहुंचाने के लिए इस्तेमाल होने वाली एनसीएच अस्पताल गेवरा की एंबुलेंस की लगातार दुर्घटनाओं ने पूरी रेफरल व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 15 सितंबर को गेवरा से बिलासपुर जा रही एंबुलेंस डूमरकछार-पाली के पास आगे चल रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसे में एंबुलेंस में सवार दोनों रेफर मरीज और उनके अटेंडर घायल हो गए। उन्हें दूसरी एंबुलेंस से बिलासपुर भेजना पड़ा। बताया जा रहा है कि पिछले तीन महीने में एनसीएच अस्पताल की एंबुलेंस से जुड़ी यह चौथी दुर्घटना है। जानकारी के अनुसार एनसीएच अस्पताल गेवरा से…
