Author: Arvind Rathore

कोरबा। 2 हजार से अधिक के व्यापारी यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) को लेकर व्यापारिक संगठनों का विरोध शुरू हो गया है। जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नई शुल्क व्यवस्था को वापस लेने और यूपीआई लेन-देन पर एमडीआर शून्य रखने की मांग की। चैंबर ने कहा कि यूपीआई ने देश में डिजिटल भुगतान व्यवस्था को आसान और व्यापक बनाया है। छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक ने त्वरित और सुरक्षित भुगतान के लिए इसे अपनाया है। ऐसे में 2 हजार…

Read More

कोरबा। कोरबा के वनांचल में मानव-हाथी संघर्ष का असर अब सड़क से लेकर खेतों तक नजर आने लगा है। केंदई रेंज का लोनर हाथी गुरुवार शाम एक बार फिर नेशनल हाईवे पर पहुंच गया, जबकि एतमानगर रेंज के बंजारी सर्किल में सक्रिय 18 हाथियों के दल ने रातभर खेतों में विचरण कर धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। एक ही समय में हाथियों की मौजूदगी ने ग्रामीणों के साथ हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों की भी चिंता बढ़ा दी। केंदई रेंज में लंबे समय से विचरण कर रहा लोनर हाथी शाम को कापानवापारा के पास कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे क्रमांक-130 पर…

Read More

कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा खदान में रोजगार के मुद्दे को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भूविस्थापित-प्रभावितों ने प्रबंधन पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। ठेका कंपनियों में बाहरी कामगारों की भर्ती और स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद अमरजीत सिंह के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और प्रभावितों का प्रतिनिधिमंडल कुसमुंडा जीएम कार्यालय पहुंचा। यहां जीएम सचिन तानाजी पाटिल के साथ बैठक कर रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में गोदावरी कंपनी का काम खत्म होने के बाद करीब 250 कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट…

Read More

कोरबा। गणेशोत्सव, गणपति विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट मोड पर है। शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए पुलिस अधिकारियों ने व्यापक बाइक पेट्रोलिंग की। इस दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों के साथ गणेश पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस टीम ने सिविल लाइन थाना, मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र, कोतवाली और सीएसईबी थाना क्षेत्र में भ्रमण किया। गणेश पंडाल समितियों को भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विसर्जन के दौरान भीड़ बढ़ने…

Read More

कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कलेक्टोरेट परिसर सहित जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में दीप प्रज्वलित कर परिसर को रोशन किया गया। कलेक्टोरेट भवन में आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कलेक्टोरेट भवन एवं परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष भी दीप प्रज्वलित किए गए। वही इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर, जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, सहायक कलेक्टर विषाल जायसवाल एवं ओएसडी तरुण कुमार किरण, अपर कलेक्टर…

Read More

कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए पोस्टरों को बुधवारी जैन चौक पर असामाजिक तत्वों ने कथित तौर पर निशाना बनाया। रातोंरात जैन चौक के चारों ओर लगाए गए पोस्टर और फुटपाथ की रेलिंग पर लगी प्रचार सामग्री फाड़ दी गई। सुबह मौके पर पोस्टरों का केवल ढांचा नजर आया। हैरानी की बात यह रही कि आसपास लगे दूसरे बैनर-पोस्टर सुरक्षित रहे। घंटाघर चौक में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत सहित जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन व नगर निगम…

Read More

कोरबा। महंगी बाइक और घूमने-फिरने का शौक पूरा करने के लिए दो युवकों ने अलग-अलग क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी कर लिए। चोरी की बाइक को खपाने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे, इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद कर ली हैं। मामले में वैधानिक कार्रवाई की गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शांतिनगर निवासी राहुल प्रजापति की बाइक 20 मई की रात चोरी हो गई थी। उसने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। नगर कोतवाल प्रेमचंद साहू ने प्रभार संभालने…

Read More

  कोरबा। कोयला संचालन संयंत्रों (सीएचपी) और साइलो की संरचनात्मक सुरक्षा को लेकर कोल इंडिया ने सख्ती बरतते हुए नियमित निरीक्षण, संरचनात्मक स्थिरता आकलन, एनडीटी और निवारक रखरखाव को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश अनुषंगी कम्पनियों को दिए हैं। कोयले के संचालन, निकासी और प्रेषण के लिए महत्वपूर्ण इन प्रतिष्ठानों में कंपन, भारी भार, जंग, धातु की थकान और घिसाव से उत्पन्न जोखिमों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा पर जोर दिया गया है। गत माह 5 अगस्त को आयोजित 190वीं सीएमडी बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई थी। बैठक के बाद जारी मासिक ज्ञापन के…

Read More

कोरबा। एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के तत्वावधान में 25 से 27 सितम्बर के बीच कोरबा बैडमिंटन लीग (केबीएल-3) सीजन-3 का आयोजन किया जाएगा। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किए गए जा रहे टूर्नामेंट को विस्तार देते हुए इस बार संभाग स्तर पर खिलाड़ी आमंत्रित किए गए हैं। केबीएल-3 में मेजबान कोरबा के अलावा बिलासपुर संभाग के 8 जिलों की 65 टीमें और 200 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिनके बीच 140 लीग मैच, 14 सेमीफाइनल और 7 फाइनल समेत कुल 161 रोमांचक मुकाबलों के बाद केबीएल-3 में वर्ष 2026 के 7 विजेताओं का फैसला होगा। छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन (सीजीबीए) की अनुमति व…

Read More

कोरबा। एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के तत्वावधान में 25 से 27 सितम्बर के बीच कोरबा बैडमिंटन लीग (केबीएल-3) सीजन-3 का आयोजन किया जाएगा। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किए गए जा रहे टूर्नामेंट को विस्तार देते हुए इस बार संभाग स्तर पर खिलाड़ी आमंत्रित किए गए हैं। केबीएल-3 में मेजबान कोरबा के अलावा बिलासपुर संभाग के 8 जिलों की 65 टीमें और 200 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिनके बीच 140 लीग मैच, 14 सेमीफाइनल और 7 फाइनल समेत कुल 161 रोमांचक मुकाबलों के बाद केबीएल-3 में वर्ष 2026 के 7 विजेताओं का फैसला होगा। छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन (सीजीबीए) की अनुमति…

Read More