Close Menu
Dabang NewsDabang News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सृष्टि महिला समाजसेवी संस्था ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव / बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    09/09/2026

    सर्वमंगला-कनवेरी मार्ग पर लगातार तीसरे दिन हादसा, बाइक सवार गंभीर / सड़क पर बैठी गाय से टकराई बाइक, अंधेरे के कारण बढ़ रहा हादसों का खतरा

    09/09/2026

    गणेश पंडालों में अब गूंजेगा साइबर सुरक्षा का संदेश / पुलिस ने गणेश समितियों और डीजे संचालकों की ली बैठक, सीसीटीवी से लेकर विसर्जन तक दिए सख्त निर्देश

    09/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dabang NewsDabang News
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    Dabang NewsDabang News
    Home » सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड ! भारत पशुधन पोर्टल पर पंजीयन के साथ नसबंदी और टीकाकरण का भी रहेगा हिसाब
    छत्तीसगढ़

    सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड ! भारत पशुधन पोर्टल पर पंजीयन के साथ नसबंदी और टीकाकरण का भी रहेगा हिसाब

    Arvind RathoreBy Arvind Rathore09/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। शहरों की सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशु और कुत्ते अब सिर्फ सड़क पर दिखाई देने वाले जानवर नहीं रहेंगे, बल्कि उनका सरकारी रिकॉर्ड तैयार होगा। राज्य के नगरीय क्षेत्रों में आवारा पशुओं और आवारा कुत्तों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए केंद्र सरकार ने भारत पशुधन पोर्टल तैयार किया है। अब नगरीय निकायों को अपने क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं का पंजीयन इसी पोर्टल पर कराना होगा। खास बात यह है कि केवल पशुओं की संख्या दर्ज करने तक यह व्यवस्था सीमित नहीं रहेगी। पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तैयार किए गए एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटरों की मैपिंग भी पोर्टल पर की जाएगी। नसबंदी और टीकाकरण की गई कार्रवाई की जानकारी भी ऑनलाइन दर्ज करनी होगी।

    योजना का दूसरा महत्वपूर्ण हिस्सा एबीसी सेंटरों की मैपिंग है। पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तैयार किए गए सेंटरों की लोकेशन और संबंधित जानकारी भारत पशुधन पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। इसके लिए नगरीय निकायों को जिला पशु चिकित्सक से समन्वय करने के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के साथ पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से लागू करना है।इस व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि शहरों में आवारा पशुओं से संबंधित जानकारी एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकेगी। नगरीय निकायों को योजना बनाने में आसानी होगी। किस क्षेत्र में आवारा पशुओं की संख्या अधिक है, कहां सेंटर की जरूरत है और कितने पशुओं की नसबंदी अथवा टीकाकरण किया जा चुका है, इसकी जानकारी रिकॉर्ड के आधार पर जुटाई जा सकेगी।

    ऐसे होगी आवारा पशुओं की एंट्री

    सरकार के निर्देश के मुताबिक शहरों में घूम रहे आवारा पशुओं का रजिस्ट्रेशन वेरिफायर के माध्यम से भारत पशुधन पोर्टल पर किया जाएगा। इसके लिए नगरीय निकायों को अपने क्षेत्र में मौजूद आवारा पशुओं की पहचान कर उनका पंजीयन सुनिश्चित करना होगा। इससे अलग-अलग शहरों में आवारा पशुओं की वास्तविक संख्या का आंकड़ा तैयार करने में मदद मिलेगी। अभी कई जगह आवारा पशुओं की संख्या का आंकड़ा अनुमान के आधार पर सामने आता है। ऐसे में पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद पहली बार एक केंद्रीकृत डिजिटल डेटाबेस तैयार होने की संभावना है।

    सैनेटाइज व वैक्सीनेशन की कार्रवाई भी की गई

    सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक की गई नसबंदी और टीकाकरण संबंधी कार्रवाई की जानकारी भी भारत पशुधन पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। यानी इस अवधि में जिन आवारा पशुओं की सैनेटाइज व वैक्सीनेशन की कार्रवाई की गई है, उसका रिकॉर्ड पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इससे नसबंदी और टीकाकरण के काम में सिर्फ कागजी आंकड़ों पर निर्भरता कम होगी और कार्रवाई का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। कार्यक्रम की प्रगति का आकलन किया जा सकेगा।

    Loading

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Arvind Rathore

    Editor

    Related Posts

    सृष्टि महिला समाजसेवी संस्था ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव / बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    09/09/2026

    सर्वमंगला-कनवेरी मार्ग पर लगातार तीसरे दिन हादसा, बाइक सवार गंभीर / सड़क पर बैठी गाय से टकराई बाइक, अंधेरे के कारण बढ़ रहा हादसों का खतरा

    09/09/2026

    गणेश पंडालों में अब गूंजेगा साइबर सुरक्षा का संदेश / पुलिस ने गणेश समितियों और डीजे संचालकों की ली बैठक, सीसीटीवी से लेकर विसर्जन तक दिए सख्त निर्देश

    09/09/2026

    बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो वाहन जब्त / बांकीमोंगरा पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो अपचारी बालकों को पकड़ा

    09/09/2026

    लगातार चौथे दिन हाथी ने मचाया उत्पात, तोड़ा मकान / बाल बाल बचा परिवार, दुबककर बचाई जान

    09/09/2026

    छेड़छाड़ से परेशान होकर युवती ने किया जहर सेवन, मौत 0 मृतिका को परेशान करने वाला निकला नाबालिग, भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह

    09/09/2026
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    सृष्टि महिला समाजसेवी संस्था ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव / बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    By Arvind Rathore09/09/2026

    कोरबा। सृष्टि महिला समाजसेवी संस्था द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ आयोजित…

    सर्वमंगला-कनवेरी मार्ग पर लगातार तीसरे दिन हादसा, बाइक सवार गंभीर / सड़क पर बैठी गाय से टकराई बाइक, अंधेरे के कारण बढ़ रहा हादसों का खतरा

    09/09/2026

    गणेश पंडालों में अब गूंजेगा साइबर सुरक्षा का संदेश / पुलिस ने गणेश समितियों और डीजे संचालकों की ली बैठक, सीसीटीवी से लेकर विसर्जन तक दिए सख्त निर्देश

    09/09/2026

    बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो वाहन जब्त / बांकीमोंगरा पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो अपचारी बालकों को पकड़ा

    09/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Our Picks

    सृष्टि महिला समाजसेवी संस्था ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव / बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    09/09/2026

    सर्वमंगला-कनवेरी मार्ग पर लगातार तीसरे दिन हादसा, बाइक सवार गंभीर / सड़क पर बैठी गाय से टकराई बाइक, अंधेरे के कारण बढ़ रहा हादसों का खतरा

    09/09/2026

    गणेश पंडालों में अब गूंजेगा साइबर सुरक्षा का संदेश / पुलिस ने गणेश समितियों और डीजे संचालकों की ली बैठक, सीसीटीवी से लेकर विसर्जन तक दिए सख्त निर्देश

    09/09/2026

    बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो वाहन जब्त / बांकीमोंगरा पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो अपचारी बालकों को पकड़ा

    09/09/2026
    About Us
    About Us

    Editor :
    Arvind Rathore
    Mobile :
    74157 60554
    Email :
    dabangnews.in@gmail.com

    Our Picks

    सृष्टि महिला समाजसेवी संस्था ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव / बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    09/09/2026

    सर्वमंगला-कनवेरी मार्ग पर लगातार तीसरे दिन हादसा, बाइक सवार गंभीर / सड़क पर बैठी गाय से टकराई बाइक, अंधेरे के कारण बढ़ रहा हादसों का खतरा

    09/09/2026

    गणेश पंडालों में अब गूंजेगा साइबर सुरक्षा का संदेश / पुलिस ने गणेश समितियों और डीजे संचालकों की ली बैठक, सीसीटीवी से लेकर विसर्जन तक दिए सख्त निर्देश

    09/09/2026
    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 दबंग न्यूज़. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.