कोरबा। रजगामार क्षेत्र में एसईसीएल कर्मचारी के घर के आंगन से दो मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रजगामार पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार एसईसीएल रजगामार में रिटायर्ड कर्मचारी आर्नेसदास (62 वर्ष) 4 सितंबर की रात रजगामार में आयोजित कार्यक्रम देखने गए थे। कार्यक्रम देखने के बाद करीब रात 10 बजे वे अपने घर पहुंचे और दोनों मोटरसाइकिलों को घर के आंगन में खड़ा कर दिया। इनमें मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 12 बीपी 8150 (होंडा साइन) तथा सीजी 12 बीपी 6892 (होंडा 100) शामिल हैं। पीड़ित के मुताबिक, रात में घर में सोने चले गए। सुबह करीब 5 बजे उठकर देखा तो दोनों मोटरसाइकिलें आंगन से गायब थीं। आसपास तलाश करने और पूछताछ के बाद भी वाहनों का कोई पता नहीं चला। उन्होंने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों वाहनों को चोरी कर लिया है। मामले में पीड़ित ने का पुलिस चौकी में लिखित शिकायत प्रस्तुत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।
..
![]()
































