कोरबा। रजगामार पुलिस चौकी अंतर्गत ओमपुर कालोनी के आवास क्रमांक एम 216 में एसईसीएल कर्मी रामायण प्रसाद पटेल निवास करता है। उसने अप्रैल 2026 में अपने पुत्र लक्ष्मी प्रसाद पटेल का विवाह बांगो निवासी युवती से किया था। लक्ष्मी टेंट का काम करता था। वह बुरी संगत में पड़कर नशे का आदी हो गया था। रविवार की दोपहर लक्ष्मी नशे की हालत में बाजार से खरीदारी कर घर पहुंचा। थोड़ी देर बाद उसने बच्चों के लिए बनाए गए झूले में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे पिता ने आसपास मौजूद लोगों के साथ मिलकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले आया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया। उसके शव को मर्क्युरी में सुरक्षित रखा गया था। बातचीत के दौरान मृतक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र पूर्व में भी आत्महत्या की कोशिश की थी। वह नशे की हालत में जान देने की बात कहते हुए कालोनी में बने पानी टंकी के ऊपर चढ़ गया था। चूंकि मृतक की मां व बहन दर्शन के लिए तिरूपति गए हुए थे, जिसके चलते वैधानिक कार्रवाई पूरी नही हुई थी।
![]()
































