कोरबा। ब्लॉक कांग्रेस बांकी मोंगरा के अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अपनी जम्बो कार्यकारिणी टीम का गठन कर उसकी घोषणा की है। ब्लॉक अध्यक्ष संजय आजाद का कहना है कि कार्यकारिणी में सभी समाज, वर्ग के बीच से प्रतिनिधित्व दिया गया है। जिससे समाज में संगठन को मजबूती मिलेगी। अनुभवी व युवा चेहरों को शामिल किया गया है। उपाध्यक्ष धुरु कुमार यादव, पवन गुप्ता, सुनीता मिरी, तुलसी चंद्रा, मोतीराम दिवाकर, शैलेन्द्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष सेवकराम साहू (लालू), महामंत्री गणेशी नायक, देव साहू, किशन सागर, कौशल पटेल, परवेज अख्तर, बाबू सिंह कंवर, भूपेन्द्र दास महंत, पिंकी प्रजापति, सचिव केशव नाहक, विक्की, राहूल देव, ललिता महंत, मनीष जनार्दन, अशोक मिश्रा, अजीत कंवर, नंदलाल, डब्लू साहू, कृष्णा दास महंत नियुक्त किए गए हैं। आजाद ने कहा कि संगठन की नई टीम नीतियों को जन जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। घोषणा से कार्यकर्त्ताओं में हर्ष व उत्साह है।
![]()

