बच्चों को पढ़ाया जा रहा है यातायात नियमों का पाठ

Must Read

बच्चों को पढ़ाया जा रहा है यातायात नियमों का पाठ

कोरबा। यातायात पुलिस द्वारा बच्चों को सडक़ सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी जा रही है। बच्चों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है, ताकि उन्हें यातायात नियमों की भली भांति जानकारी हो सके। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के आदेशानुसार प्रदेश व्यापी यातायात नियमों के तहत स्कूली छात्र छात्राओं को जानकारी देने की कड़ी में सशिमं उमावि बुधवारी के मुख्य द्वार पर पहुंचकर यातायात नियमों के तहत एएसआई राजेन्द्र पांडेय एवं उनके मातहत प्रधान आरक्षक द्वय संतोष सिंह, मनोज दुबे, आरक्षक हरनाम सिंह के द्वारा छात्र-छात्राओं को देते हुए बगैर लाइसेंस के वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए दुपहिया चलाने की सीख दी गई।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This