Sunday, February 8, 2026

बच्चों में बढ़ा आई फ्लू का संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग नहीं अलर्ट

Must Read

बच्चों में बढ़ा आई फ्लू का संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग नहीं अलर्ट

कोरबा। बारिश के दिनों में आंखों का संक्रमण बढ़ जाता है। इन दिनों कई बच्चे इसकी जद में है। इसके बाद भी स्वास्थ्य महकमा आई फ्लू को लेकर अलर्ट नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश के कई जिलों के स्कूल में आई फ्लू का संक्रमण फैल गया है। बताया जा रहा है कि जिले के कई स्कूलों में आई फ्लू का संक्रमण फैलता ही जा रहा है। जिससे अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो गंभीर समस्या का रूप ले सकती है।कंजंक्टिवाइटिस में आंखों में जलन होती है। आमतौर पर यह एक एलर्जिक रिएक्शन की वजह से होता है। लेकिन कई मामलों में बैक्टीरिया का संक्रमण भी इसके लिए जिम्मेदार होता है। श्वसन तंत्र या नाक-कान अथवा गले में किसी तरह के संक्रमण के कारण वायरल कंजंक्टिवाइटिस हो जाता है। इस संक्रमण की शुरुआत एक आंख से ही होती है, लेकिन जल्द ही दूसरी आंख भी इसकी चपेट में आ जाती है। आई फ्लू या पिंक आई के नाम से जानी जाने वाली यह बीमारी कंजंक्टिवाइटिस है। आई फ्लू वैसे तो ज्यादा खतरनाक बीमारी नहीं है। लेकिन आंखों में होने के कारण ये कष्टदायक होती है। यह आम वायरल की तरह है। लेकिन यह बैक्टीरिया भी होता है। जब भी मौसम बदलता है, यह अपना असर दिखाता है। आशंका जताई जा रही है कि बारिश की वजह से बच्चों में यह संक्रमण फैला है।

Loading

Latest News

विधानसभा स्‍तरीय मनरेगा बचाओ रैली एवं आमसभा कार्यक्रम आयोजित, मनरेगा के कानून को कमजोर कर मोदी सरकार ने देश के करोड़ो मजदूरों के हितों...

कोरबा। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत् तुमान में विधानसभा स्‍तरीय मनरेगा बचाओ रैली एवं आमसभा कार्यक्रम आयोजित किया...

More Articles Like This