Close Menu
Dabang NewsDabang News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एसीसीएल कॉलोनी की नाली का गंदा पानी सड़क पर, प्रशासन मौन

    20/09/2026

    हरदी बाजार में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उबाल , विधायक प्रेमचंद पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों का सीजीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य द्वार पर की तालाबंदी

    19/09/2026

    जिले में 1070.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

    19/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dabang NewsDabang News
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    Dabang NewsDabang News
    Home » बदलाव के दौर में पत्रकारिता में विश्वसनीयता बनाए रखना पत्रकारों की जिम्मेदारी, कार्यशाला में प्रदेश के दिग्गज पत्रकारों ने रखे विचार, कोरबा प्रेस क्लब ने आयोजित किया कार्यशाला व व्याख्यान कार्यक्रम
    छत्तीसगढ़

    बदलाव के दौर में पत्रकारिता में विश्वसनीयता बनाए रखना पत्रकारों की जिम्मेदारी, कार्यशाला में प्रदेश के दिग्गज पत्रकारों ने रखे विचार, कोरबा प्रेस क्लब ने आयोजित किया कार्यशाला व व्याख्यान कार्यक्रम

    Arvind RathoreBy Arvind Rathore24/07/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बदलाव के दौर में पत्रकारिता में विश्वसनीयता बनाए रखना पत्रकारों की जिम्मेदारी, कार्यशाला में प्रदेश के दिग्गज पत्रकारों ने रखे विचार, कोरबा प्रेस क्लब ने आयोजित किया कार्यशाला व व्याख्यान कार्यक्रम

    कोरबा। बदलाव के इस दौर में पत्रकारिता में विश्वसनीयता बनाए रखने की जिम्मेदारी पत्रकारों की है। प्रिंट मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक जिस तेजी से बदलाव हुआ है। उससे पत्रकारिता के स्वरुप में बदलाव आया है। इस स्वरुप को बनाए रखने के साथ समाज के बीच प्रतिष्ठा बनाना पत्रकारों के लिए चुनौती बन चुका है और यह तभी हो सकता है जब पत्रकार समाज के सभी वर्गों में अपनी विश्वसनीयता कायम रख सके।
    बाल गंगाधर लोकमान्य तिलक की जयंती पर प्रेसक्लब तिलक भवन में पत्रकारिता व व्याख्यान कार्यक्रम के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार और लेखक दिवाकर मुक्तिबोध ने कहा कि आज भी लोगों की सुबह अखबार से होती है। पत्रकारिता भटक सकती है, लेकिन दिशाहीन नहीं हो सकती। यह तभी संभव है जब हर पत्रकार समाज में अपनी निष्पक्षता के साथ प्रतिष्ठता कायम रखे। इससे समाज के लोगों का उसके प्रति विश्वास बढ़ेगा। जनता के बीच पहचान बनाने के लिए पत्रकारों को निष्पक्ष रहना होगा। निष्पक्ष छवि बनानी होगी। सरकार मीडिया से डरती है और तभी डरती है जब ईमानदारी से पत्रकारिता हो। व्यवसायिकता के समय में भी ईमानदारी से पत्रकारिता हो रही है। पत्रकारिता में संकट हमेशा से रहते आया है और यह आगे भी रहेगा। इन सबके बीच रहकर पत्रकारों को काम करना होगा। पत्रकारिता में संघर्ष है और इस संघर्ष से ही सफलता मिलती है और यही से समाज में प्रतिष्ठता बनती है जब पत्रकार समाज में निष्पक्षता के साथ चलेगा तो उसकी प्रतिष्ठता को समाज स्वीकारेगा यह और पत्रकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि समाज में उसकी छवि निष्पक्ष पत्रकार के रुप में बनी है और इसी निष्पक्षता के आधार पर वह अपनी छाप शासन प्रशासन और सरकार पर कायम रखता। श्री दिवाकर ने कहा कि पत्रकारिता में दबाव बढ़ गया है आज मार्केटिंग पहले दौर पर है, परिवार की जिम्मेदारी के साथ पत्रकारों को पत्रकारिता की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। इसके लिए कहीं समझौता करना पड़ सकता है ये कोई खराब नहीं है। पत्रकारिता में आज एनालिसिस और पोस्टमार्टम जैसे सब्जेक्ट नहीं दिखते। न्यूज की जगह यूज मिल रही है। पत्रकारिता के लिए एक दृष्टि होना आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रेस क्लब रायपुर के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने पत्रकार सुरक्षा कानून पर अपनी बात रखते हुए कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून 2023 से प्रदेश में लागू है। इसके लिए पत्रकारों को अभी भी जागरुक होने की जरुरत है। बहुत से क्षेत्र में पत्रकारों को इस कानून के विषय में जानकारी भी नहीं है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता करना कठिन हो गया। शहर की पत्रकारिता हो या गांव की पत्रकार कहीं सुरक्षित भी नहीं है। पत्रकारों के तमाम संगठनों के संघर्ष के बाद प्रदेश में कानून लागू हुआ। छग देश का दूसरा राज्य है। जहां इस कानून को लागू किया गया लेकिन जो उम्मीद थी वैसा नहीं आया, अभी भी कई विसंगतियां हैं। जिसमें सुधार की आवश्यकता है। जिला स्तरीय कमेटी अभी भी नहीं बनी है। सरकार ने राज्य स्तरीय कमेटी बनाई है लेकिन उस कमेटी को कभी बुलाया नहीं। यही कारण है कि पत्रकारों को इस कानून का फायदा आज तक नहीं मिला। सरकार ने पत्रकारों पर बढ़ते मामलों को लेकर फार्स्ट ट्रेक कोर्ट की भी बात कही थी वह भी आज तक अस्तित्व में नहीं आ सका। पत्रकार प्रताड़ना के मामले में छग देश में पहले नंबर पर है। जो कानून बना है उसमें इस बात का उल्लेख है कि अगर किसी पत्रकार के खिलाफ शिकायत होती है वह पहले कमेटी के पास जाएगा और कमेटी जांच करेगी उसके बाद कार्यवाही करेगी लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। पत्रकारों के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज हो रहा है। इसलिए पत्रकारों को जागरुक रहने की जरुरत है। कानून में पत्रकारों की सुरक्षा की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं है। इसमें व्याप्त विसंगतियों को दूर कर लागू करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विश्वेष ठाकरे ने कहा कि प्रिंट मीडिया पत्रकारिता की गंगोत्री है। इसमें मर्म छिपा हुआ है और जिस तरह मर्म कभी खत्म नहीं होता उसी तरह पत्रकारिता कभी खत्म नहीं होगी। इसकी ताकत कभी कम नहीं होगी। प्रिंट मीडिया का प्रसार कम हो सकता है, लेकिन खत्म नहीं हो सकता। श्री ठाकरे ने प्रिंट मीडिया में सर्कुलेशन मॉडल को बदलने की आवश्यकता जताते हुए कहा कि प्रिंट में दुख बांटा जाता है और टीवी में दुख बेचा जाता है। टीवी में लोग ग्लैमर के लिए आते हैं। टीवी तात्कालिक है और प्रिंट की तुलना में जिम्मेदारी कम है। वेब मीडिया के संबंध में उनका कहना था कि यह खबरों को विस्फोट करता है। वेब में बार बार ही एक चीज को दिखाया जाता है जिसे एल्बोरिजम कहते हैं और यह बहुत बड़ा खतरा है और इसपर काननू बनने वाला है। सोशल मीडिया एक विचार है। वर्तमान में सोशल मीडिया एक ताकत के रुप में उभरी है। गांव की पत्रकारिता सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आ रही है। कार्यक्रम के पूर्व बाल गंगाधर तिलक के तैत्यचित्र के सक्षम दीप प्रज्जवलित कर अतिथियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रस्तावना उद्बोधन प्रेसक्लब संरक्षक मनोज शर्मा ने दिया। स्वागत उद्बोधन प्रेसक्लब अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, कार्यक्रम का संचालन सचिव नागेंद्र श्रीवास एवं आभार व्यक्त कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार शाह ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार किशोर शर्मा, विश्वनाथ केडिया, गेंदलाल शुक्ल, कमलेश यादव, विजय खेत्रपाल, रवि पी सिंह, कोरबा प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष रामेश्वर, कोषाध्यक्ष ई जयंत, कार्यकारिणी सदस्य शेख असलम, नीलम पड़वार, अरविंद पाण्डेय, दिनेश राज, रमेश पाल, राजीव प्रजापति, उमेश माकवाना, बलराम साहू, राजा मुखर्जी, संतोष अग्रवाल, अश्वनी मिश्रा, राजेश मिश्रा, राजेश प्रजापति, शमी इमाम, प्रतिमा सरकार, दीपक गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के द्वारा अतिथियों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

    Loading

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Arvind Rathore

    Editor

    Related Posts

    एसीसीएल कॉलोनी की नाली का गंदा पानी सड़क पर, प्रशासन मौन

    20/09/2026

    हरदी बाजार में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उबाल , विधायक प्रेमचंद पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों का सीजीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य द्वार पर की तालाबंदी

    19/09/2026

    जिले में 1070.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

    19/09/2026

    प्रयास विद्यालय में 11वीं की रिक्त सीट पर प्रवेश, 23 तक आवेदन

    19/09/2026

    16 किलो का मेवा लड्डू बनेगा आस्था का केंद्र / शिवाजी नगर में तेलुगु समाज की अनूठी परंपरा, अनंत चतुर्दशी पर लाखों में लगती है बप्पा के प्रसाद की बोली

    19/09/2026

    घर में बैठे-बैठे बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही किसान ने तोड़ा दम / सांस लेने में हुई तकलीफ के बाद बेहोश हुआ, डॉक्टरों ने जांच के बाद किया मृत घोषित

    19/09/2026
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    एसीसीएल कॉलोनी की नाली का गंदा पानी सड़क पर, प्रशासन मौन

    By Arvind Rathore20/09/2026

    जलभराव और गंदगी से रहवासी परेशान, बीमारी फैलने का बढ़ा खतरा बांकी मोंगरा। एसीसीएल की…

    हरदी बाजार में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उबाल , विधायक प्रेमचंद पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों का सीजीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य द्वार पर की तालाबंदी

    19/09/2026

    जिले में 1070.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

    19/09/2026

    प्रयास विद्यालय में 11वीं की रिक्त सीट पर प्रवेश, 23 तक आवेदन

    19/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Our Picks

    एसीसीएल कॉलोनी की नाली का गंदा पानी सड़क पर, प्रशासन मौन

    20/09/2026

    हरदी बाजार में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उबाल , विधायक प्रेमचंद पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों का सीजीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य द्वार पर की तालाबंदी

    19/09/2026

    जिले में 1070.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

    19/09/2026

    प्रयास विद्यालय में 11वीं की रिक्त सीट पर प्रवेश, 23 तक आवेदन

    19/09/2026
    About Us
    About Us

    Editor :
    Arvind Rathore
    Mobile :
    74157 60554
    Email :
    dabangnews.in@gmail.com

    Our Picks

    एसीसीएल कॉलोनी की नाली का गंदा पानी सड़क पर, प्रशासन मौन

    20/09/2026

    हरदी बाजार में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उबाल , विधायक प्रेमचंद पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों का सीजीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य द्वार पर की तालाबंदी

    19/09/2026

    जिले में 1070.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

    19/09/2026
    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 दबंग न्यूज़. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.