जलभराव और गंदगी से रहवासी परेशान, बीमारी फैलने का बढ़ा खतरा
बांकी मोंगरा। एसीसीएल की बांकी मोंगरा कॉलोनी में नालियों की बदहाल व्यवस्था के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। सड़क पर जमा गंदे पानी और कीचड़ के चलते स्थानीय रहवासियों एवं राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है और मच्छरों के पनपने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
रहवासियों के अनुसार समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि एसीसीएल प्रशासन की उदासीनता के कारण समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
स्थानीय लोगों ने एसीसीएल प्रबंधन से नालियों की तत्काल सफाई, जल निकासी की उचित व्यवस्था और सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
फोटो विवरण: एसीसीएल कॉलोनी में नाली का गंदा पानी सड़क पर बहता हुआ, जिसके कारण सड़क पर जलभराव और गंदगी की स्थिति दिखाई दे रही है।
![]()

