Close Menu
Dabang NewsDabang News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हरदी बाजार में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उबाल , विधायक प्रेमचंद पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों का सीजीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य द्वार पर की तालाबंदी

    19/09/2026

    जिले में 1070.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

    19/09/2026

    प्रयास विद्यालय में 11वीं की रिक्त सीट पर प्रवेश, 23 तक आवेदन

    19/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dabang NewsDabang News
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    Dabang NewsDabang News
    Home » आयुष्मान में फर्जी क्लेम को रोकने कलेक्टर ने सीएमएचओ और बीएमओ को निगरानी के दिए निर्देश,कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक
    छत्तीसगढ़

    आयुष्मान में फर्जी क्लेम को रोकने कलेक्टर ने सीएमएचओ और बीएमओ को निगरानी के दिए निर्देश,कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

    Arvind RathoreBy Arvind Rathore20/07/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आयुष्मान में फर्जी क्लेम को रोकने कलेक्टर ने सीएमएचओ और बीएमओ को निगरानी के दिए निर्देश,कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

    कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। वही बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों-वयोवृद्ध शिविर, मलेरिया,कुष्ठ, सिकलसेल जॉच, आयुष्मान कार्ड, एचआरपी, मातृस्वास्थ्य, प्रसव, शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार कल्याण, एनसीडी, एनक्यूएएस, आयुष, आरबीएसके, एनआरसी दवाओं की उपलब्धता एवं कार्यक्रमों की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। बरसात के मौसम में डेंगू और मलेरिया फैलने की संभावना को देखते हुए कलेक्टर श्री वसंत ने शहरी क्षेत्रो में नगर निगम से समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीबी और कष्ठ रोग की समीक्षा के दौरान कहा कि अभियान चलाकर ऐसे मरीजों को चिन्हित किया जाएं और जांच कराकर उन्हें समय पर उपचार और दवा प्रदान करना सुनिश्चित करें। एक्सरे एवं अन्य उपकरण जेम से खरीदते समय ध्यान रखें की गुणवत्तापूर्ण तथा प्रचलित रेट पर खरीदा जावे। वही समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने आयुष्मान भारत की समीक्षा की और निर्देश दिए छूटे हुए लोगों का आधार अपडेट के साथ ही सात दिवस के भीतर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएं।उन्होंने कार्य नहीं करने वाले कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए। वही कलेक्टर ने विकासखंड स्तर पर प्रायवेट चिकित्सालयों के आयुष्मान में फर्जी क्लेम की निगरानी बीएमओ को करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में फर्जी क्लेम नहीं होना चाहिए। उन्होंने सीएमएचओं को निजी अस्पतालों के क्लेम पुटअप करने के निर्देश दिए। मातृ स्वास्थ्य की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त गर्भवती माताओं में एचआरपी की पहचान कराना है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा उप स्वास्थ्य केन्द्रों में यदि दिन में प्रसव हो सकता है दिन में और रात्रि में हो सके तो रात्रि में भी प्रसव करावें। गर्भवती महिलाओं को अनावश्यक रेफर ना करें। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में निर्धारित लक्ष्य अनुसार प्रसव कराया जाएं। जहाँ 20 से ज्यादा प्रसव हो रहे हैं वहाँ संसाधनों की कमी नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 02 स्त्री रोग विशेषज्ञ के होते हुए भी महिलाओं के कम उपचार होने की बात कहते हुए सुधार के निर्देश दिए। मातृ मृत्यु की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 102 एम्बूलेंस में ईएमटी नियुक्त नहीं है। आपात स्थिति में प्रसव हो जाता है तो परेशानी होती है इस पर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि डीएमएफ से ईएमटी की नियुक्ति की जाएं। एनआरसी की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि एनआरसी में 100 प्रतिशत आक्यूपेंसी होना चाहिए। शिशु मृत्यु संस्थागत कमी से नहीं होना चाहिए।कलेक्टर ने सिकल सेल के मरीजों का इलेक्ट्रोफोरेसिस जॉच करवाकर दिव्यांग कार्ड बनाने के निर्देश दिए। वही समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि नाक, कान, गला से संबंधित चिन्हांकित मरीजों तथा मोतियाबिन्द के रेफर मरीजों का उपचार एवं ऑपरेशन तथा सभी प्रकार की सेवाएं जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज में हो सकता है उनका उपचार किया जाएं। उन्होंने सीएचसी में शिविर लगाकर उपचार करने, मोतियाबिन्द मरीजों की सर्जरी कराने और बीएमओ को फॉलोअप करने के निर्देश दिए। उन्हांने निर्देशित किया कि समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की शतप्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करें। वही बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीबी एवं कुष्ठ अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, समस्त नोडल अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, आरएमएनसीएचए, समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, समस्त विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

    Loading

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Arvind Rathore

    Editor

    Related Posts

    हरदी बाजार में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उबाल , विधायक प्रेमचंद पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों का सीजीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य द्वार पर की तालाबंदी

    19/09/2026

    जिले में 1070.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

    19/09/2026

    प्रयास विद्यालय में 11वीं की रिक्त सीट पर प्रवेश, 23 तक आवेदन

    19/09/2026

    16 किलो का मेवा लड्डू बनेगा आस्था का केंद्र / शिवाजी नगर में तेलुगु समाज की अनूठी परंपरा, अनंत चतुर्दशी पर लाखों में लगती है बप्पा के प्रसाद की बोली

    19/09/2026

    घर में बैठे-बैठे बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही किसान ने तोड़ा दम / सांस लेने में हुई तकलीफ के बाद बेहोश हुआ, डॉक्टरों ने जांच के बाद किया मृत घोषित

    19/09/2026

    सर्दी-खांसी को हल्के में लेना पड़ा भारी, तीन साल के मासूम की मौत / घर में चलता रहा उपचार, हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया

    19/09/2026
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    हरदी बाजार में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उबाल , विधायक प्रेमचंद पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों का सीजीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य द्वार पर की तालाबंदी

    By Arvind Rathore19/09/2026

    कोरबा। हरदी बाजार क्षेत्र में भवनों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर शनिवार को विरोध…

    जिले में 1070.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

    19/09/2026

    प्रयास विद्यालय में 11वीं की रिक्त सीट पर प्रवेश, 23 तक आवेदन

    19/09/2026

    16 किलो का मेवा लड्डू बनेगा आस्था का केंद्र / शिवाजी नगर में तेलुगु समाज की अनूठी परंपरा, अनंत चतुर्दशी पर लाखों में लगती है बप्पा के प्रसाद की बोली

    19/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Our Picks

    हरदी बाजार में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उबाल , विधायक प्रेमचंद पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों का सीजीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य द्वार पर की तालाबंदी

    19/09/2026

    जिले में 1070.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

    19/09/2026

    प्रयास विद्यालय में 11वीं की रिक्त सीट पर प्रवेश, 23 तक आवेदन

    19/09/2026

    16 किलो का मेवा लड्डू बनेगा आस्था का केंद्र / शिवाजी नगर में तेलुगु समाज की अनूठी परंपरा, अनंत चतुर्दशी पर लाखों में लगती है बप्पा के प्रसाद की बोली

    19/09/2026
    About Us
    About Us

    Editor :
    Arvind Rathore
    Mobile :
    74157 60554
    Email :
    dabangnews.in@gmail.com

    Our Picks

    हरदी बाजार में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ उबाल , विधायक प्रेमचंद पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों का सीजीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य द्वार पर की तालाबंदी

    19/09/2026

    जिले में 1070.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

    19/09/2026

    प्रयास विद्यालय में 11वीं की रिक्त सीट पर प्रवेश, 23 तक आवेदन

    19/09/2026
    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 दबंग न्यूज़. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.