कोरबा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा की कोर कमेटी का गठन किया गया है। जिला संयोजक जगदीश खरे ने फेडरेशन के कार्य विस्तार को ध्यान में रखते हुए संबंधित कार्यों के सुचारू संचालन को लेकर कमेटी गठित की है। कमेटी में जिला कोर कमेटी मेंबर डॉ. तरूण सिंह राठौर, ओमप्रकाश बघेल, मानसिंह राठिया, सर्वेश सोनी, नित्यानंद यादव, विनय सोनवानी, नरेन्द्र श्रीवास, विनोद सांडे, कृति लहरे, प्रकाश खाकसे, केडी पात्रे, पीपी राठौर, अनुप सिंह कोर्राम, राम कपूर कुर्रे व संवित साहू शामिल किए गए हैं।
![]()
































