बांकी मोंगरा। मां नीरा हाथ करघा बुनकर सहकारी समिति मर्यादित के परिसर में उस समय भक्तिमय माहौल बन गया, जब महाबली मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन पूरे विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। शंखनाद, मंत्रोच्चार और “जय श्री राम” के जयकारों के बीच कार्यक्रम ने श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।
बुनकर समिति के संचालक लक्ष्मी देवांगन ने अपनी धर्मपत्नी के साथ पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने मंदिर निर्माण को सामाजिक एकता और धार्मिक जागरूकता का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में पार्षद नरेंद्र देवांगन, हाथकरघा विपणन संघ के अध्यक्ष भोज राम देवांगन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री भागवत विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर, विधायक प्रतिनिधि लक्खू महराज, युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज मिश्रा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्षा शैल राठौर, पार्षद अश्वनी मिश्रा एवं मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में मंदिर निर्माण को क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए इसे धार्मिक आस्था का नया केंद्र बनने की कामना की।
![]()
































