नहर किनारे बनाई गई सेफ्टीवॉल ढही
कोरबा। संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग से रेलवे स्टेशन मार्ग पर नहर किनारे बनाई गई सेफ्टीवॉल ढह गई है। करीब 50 मीटर सेफ्टीवॉल का हिस्सा सड$क के साथ नहर में गिर गया है। माना जा रहा हैं की इसे नहीं हटाया गया तो फसल की सिंचाई भी प्रभावित हो सकती है। इसके साथ ही आगे सड$क और बिजली खंभे भी झुक गए हैं। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। इसके बाद भी सिंचाई विभाग इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं। उल्लेखनीय हैं की दर्री बराज से निकली बांयीं तट नहर शहर के बीच से गुजरी है। नगर निगम ने नहर के ऊपर ही सड$क का निर्माण कराया है। संजय नगर के सड$क किनारे सेफ्टीवॉल का निर्माण भी कराया है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट भी लगई है। नहर की लाइनिंग टूटने की वजह से सड$क खोखली हो गई है। सिंचाई के समय मिट्टी का कटाव होने की वजह से सेफ्टी वॉल भी दब गई है, लेकिन इस ओर ध्यान ही नहीं दिया गया। बताया जा रहा हैं की बारिश होने की वजह से 50 मीटर सेफ्टीवॉल और किनारे की सड$क नहर में गिर गई है। इसके अलावा आगे भी सड$क क्षतिग्रस्त हो गई है। अधिक बारिश होने पर वह भी गिर सकती हैं। नहर मार्ग पर सड$क के दोनों दोनों ओर कांक्रीट किया गया है। इसके ऊपर स्ट्रीट लाइट लगाई गयी है, लेकिन जानकारी के अनुसार मिट्टी के धंसने की वजह से करीब 100 मीटर सड$क भी खोखली हो गई है। इसकी वजह से ही सेफ्टीवॉल कमजोर हो गया है। जब तक नहर की लाइनिंग नहीं बनेगी, तब तक यहां कोई भी निर्माण नहीं टिकेगा।
![]()

