Sunday, February 22, 2026

दो हाइवा में टक्कर, एक चालक घायल

Must Read

दो हाइवा में टक्कर, एक चालक घायल

कोरबा। दर्री क्षेत्र के नोनबिर्रा जंगल के नर्सरी मुख्य मार्ग पर दो हाइवा में टक्कर हो गई। हादसे में एक हाइवा चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वाहन मालिक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जमनीपाली निवासी सुर्यभान सिंह उम्र 26 वर्ष ट्रांसपोर्टर है। उसने बताया कि नोनबिर्रा जंगल के नर्सरी मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार हाइवा चालक ने हाइवा को ठोकर मार दिया। हादसे में चालक घायल हो गया। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This