कोरबा। बारिश के दिनों में कोयला उत्पादन व परिवहन में चुनौतियां बढ़ जाती है। लगातार हादसे का खतरा बना रहता है। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया, जब कोयला लोड टे:लर कैम्पर के ऊपर पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक बाल बाल बच गया। उसे मामूली चोट आई है। गनीमत रही कि कैम्पर वाहन में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा जनहानि हो सकती थी।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर गेवरा खदान से कोयला लोड कर एक ट्रेलर कांटा घर पहुंची थी। 12 नंबर कांटा घर के पास ढलान से नीचे आ रही कोयला लोड टे:लर हेल्पर साइड की ओर झुकते हुए पलट गई। जिसकी चपेट में सड़क किनारे खड़ी सफेद रंग की चार पहिया कैम्पर वाहन आ गई। ट्रेलर का ट्राला और उसने लोड कोयला कैम्पर के ऊपर ही गिर गया। जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान चार पहिया वाहन में कोई बैठा नहीं था। अन्यथा बड़ी अनहोनि हो सकती थी। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक ने भी सूझबूझ का परिचय दिया, जिससे उसकी भी जान बाल बाल बच गई। बहरहाल जाचं के बाद ही हादसों के कारणों का पता चल सकेगा।
![]()
































