कोरबा। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत अधेड़ की पहचान हो गई है। वह छह दिन पहले घर से निकला था। उसकी खोजबीन में परिजन जुटे हुए थे। उन्होंने थाना में गुमशुदगी में दर्ज कराई थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी मौत किसी वाहन की चपेट में आने से हुई होगी। दरअसल 28 जुलाई की सुबह एक अधेड़ उरगा थानांतर्गत तरदा के समीप घायलावस्था में मिला था। उसे संजीवनी एक्सप्रेस के माध्यम से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया था, जहां दूसरे दिन इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसके शव को मर्च्युरी मे सुरक्षित रखा गया था। अस्पताल पुलिस ने कंट्रोल रूम के माध्यम से शिनाख्ति के लिए थाना चौकियों को सूचना दे दी थी। नवभारत में शुक्रवार को खबर प्रकाशित होने के बाद परिजनों को अधेड़ के मृत होने की खबर मिली। वे अस्पताल पुलिस चौकी पहुंचे, जहां बिलासपुर में रहने वाली टामेश्वरी साहू ने मृतक की पहचान अपने पति कृष्ण कुमार साहू 47 वर्ष केरूप में की। पूछताछ में पता चला कि मृतक 25 जुलाई को घर से निकला, इसके बाद नही लौटा। अपने स्तर पर खोजबीन के बाद परिजनों ने सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने अपने पति की मौत रोड एक्सिडेंट में होने की आशंका जताई है।
![]()
































