Close Menu
Dabang NewsDabang News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बांकी मोंगरा विद्युत सब-स्टेशन में 17 सितंबर को होगी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

    16/09/2026

    कलेक्टर दर कर्मचारियों को नियमित वेतनमान देने की मांग, लघु वेतन कर्मचारी संघ ने दिया धरना, आईटीआई चौक पर किया प्रदर्शन

    15/09/2026

    25 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा वंदे मातरम्, छत्तीसगढ़ के तीन लाख विद्यार्थी होंगे शामिल / सुबह 11 बजे 1100 से अधिक सरस्वती शिशु मंदिरों में होगा पूर्ण सामूहिक गायन, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी

    15/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dabang NewsDabang News
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    Dabang NewsDabang News
    Home » मालवाहक वाहनों में मजदूरों की जान जोखिम में, नियमों की उड़ रही धज्जियां ! मेटाडोर और मालवाहक वाहनों में ठूंसकर ढोए जा रहे लोग
    छत्तीसगढ़

    मालवाहक वाहनों में मजदूरों की जान जोखिम में, नियमों की उड़ रही धज्जियां ! मेटाडोर और मालवाहक वाहनों में ठूंसकर ढोए जा रहे लोग

    Arvind RathoreBy Arvind Rathore31/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। रोजी-रोटी की तलाश में घर से निकलने वाले मजदूरों की जिंदगी सडक़ पर किस तरह जोखिम में डाली जा रही है, इसकी तस्वीर मालवाहक वाहनों में दिखाई दे रही है। सामान ढोने के लिए बनाए गए मेटाडोर और अन्य मालवाहक वाहनों में मजदूरों को बैठाकर परिवहन किया जा रहा है। क्षमता से अधिक लोगों को ठूंसकर चलने वाले इन वाहनों में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं होते। ऐसे में मामूली हादसा भी कई जिंदगियों पर भारी पड़ सकता है।

    मालवाहक वाहन में यात्रियों या मजदूरों को इस तरह ले जाना मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन है। इसके बावजूद सडक़ पर ऐसे वाहन आसानी से नजर आ जाते हैं। मजदूर भी आर्थिक मजबूरी के चलते जोखिम भरा सफर करने को विवश हैं। सवाल यह है कि यदि ओवरलोड वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाए तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? मालवाहक वाहन में सवारी बैठाना परमिट की शर्तों का उल्लंघन माना जा सकता है। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 192ए के तहत बिना परमिट या परमिट की शर्तों के उल्लंघन पर जुर्माने और कारावास का प्रावधान है। वहीं ओवरलोडिंग और सुरक्षित परिवहन से जुड़े उल्लंघनों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी अंकुश नजर नहीं आ रहा। नियमित जांच और कार्रवाई के अभाव में मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ढोने का सिलसिला जारी है। मेटाडोर जैसे वाहनों में मजदूरों को खड़े या बेहद सीमित जगह में बैठाकर ले जाया जाता है। इनमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए यात्री वाहन जैसी व्यवस्था भी नहीं होती। तेज रफ्तार, अचानक ब्रेक या सडक़ पर मामूली असंतुलन की स्थिति में सवार लोग वाहन से बाहर गिर सकते हैं। ओवरलोड वाहन का संतुलन बिगडऩे पर स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऐसे में एक छोटी सी लापरवाही दर्जनों मजदूरों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। कम आय वाले मजदूरों के लिए आने-जाने का सस्ता साधन उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में वे मालवाहक वाहनों में सफर करने को मजबूर होते हैं। वाहन संचालक भी उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर एक ही वाहन में क्षमता से कहीं अधिक लोगों को बैठा देते हैं। इससे कमाई बढ़ती है, लेकिन जोखिम पूरी तरह मजदूरों के हिस्से में चला जाता है।

    नियमित जांच पर उठ रहे सवाल

    सडक़ पर खुलेआम नियमों का उल्लंघन होने के बावजूद ऐसे वाहनों की नियमित जांच और प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से परिवहन विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। कागजों में मौजूद सख्त प्रावधान तब तक बेअसर हैं, जब तक सडक़ पर नियम तोडऩे वाले वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई नहीं होती। मजदूरों की सुरक्षा के लिए मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने पर प्रभावी रोक और नियमित जांच जरूरी है, ताकि किसी बड़े हादसे के बाद कार्रवाई की बजाय पहले ही जोखिम को खत्म किया जा सके।

    Loading

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Arvind Rathore

    Editor

    Related Posts

    बांकी मोंगरा विद्युत सब-स्टेशन में 17 सितंबर को होगी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

    16/09/2026

    कलेक्टर दर कर्मचारियों को नियमित वेतनमान देने की मांग, लघु वेतन कर्मचारी संघ ने दिया धरना, आईटीआई चौक पर किया प्रदर्शन

    15/09/2026

    25 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा वंदे मातरम्, छत्तीसगढ़ के तीन लाख विद्यार्थी होंगे शामिल / सुबह 11 बजे 1100 से अधिक सरस्वती शिशु मंदिरों में होगा पूर्ण सामूहिक गायन, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी

    15/09/2026

    खेतों में लहलहाई धान की फसल, बंपर पैदावार की उम्मीद से खिले किसानों के चेहरे / अनुकूल मौसम और समय पर बारिश का मिला साथ

    15/09/2026

    निर्जला व्रत रख मांगा अखंड सुहाग, शिव-पार्वती की आराधना में लीन रहीं सुहागिनें / हरतालिका तीज पर सजे पूजा स्थल, मेहंदी और श्रृंगार से निखरीं महिलाएं, मंगलवार सुबह सूर्योदय के बाद हुआ पारण

    15/09/2026

    कोरबा से चांपा-कुरदा रोड बदहाल, गड्?ढों से बढ़ा हादसे का खतरा 0 बारिश में गड्?ढों में भर गया पानी, वाहन चालकों को सड़क की स्थिति का नहीं चलता पता

    15/09/2026
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    बांकी मोंगरा विद्युत सब-स्टेशन में 17 सितंबर को होगी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

    By Arvind Rathore16/09/2026

    बांकी मोंगरा। बांकी मोंगरा स्थित विद्युत विभाग के सब-स्टेशन में हर वर्ष की भांति इस…

    कलेक्टर दर कर्मचारियों को नियमित वेतनमान देने की मांग, लघु वेतन कर्मचारी संघ ने दिया धरना, आईटीआई चौक पर किया प्रदर्शन

    15/09/2026

    25 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा वंदे मातरम्, छत्तीसगढ़ के तीन लाख विद्यार्थी होंगे शामिल / सुबह 11 बजे 1100 से अधिक सरस्वती शिशु मंदिरों में होगा पूर्ण सामूहिक गायन, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी

    15/09/2026

    खेतों में लहलहाई धान की फसल, बंपर पैदावार की उम्मीद से खिले किसानों के चेहरे / अनुकूल मौसम और समय पर बारिश का मिला साथ

    15/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Our Picks

    बांकी मोंगरा विद्युत सब-स्टेशन में 17 सितंबर को होगी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

    16/09/2026

    कलेक्टर दर कर्मचारियों को नियमित वेतनमान देने की मांग, लघु वेतन कर्मचारी संघ ने दिया धरना, आईटीआई चौक पर किया प्रदर्शन

    15/09/2026

    25 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा वंदे मातरम्, छत्तीसगढ़ के तीन लाख विद्यार्थी होंगे शामिल / सुबह 11 बजे 1100 से अधिक सरस्वती शिशु मंदिरों में होगा पूर्ण सामूहिक गायन, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी

    15/09/2026

    खेतों में लहलहाई धान की फसल, बंपर पैदावार की उम्मीद से खिले किसानों के चेहरे / अनुकूल मौसम और समय पर बारिश का मिला साथ

    15/09/2026
    About Us
    About Us

    Editor :
    Arvind Rathore
    Mobile :
    74157 60554
    Email :
    dabangnews.in@gmail.com

    Our Picks

    बांकी मोंगरा विद्युत सब-स्टेशन में 17 सितंबर को होगी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

    16/09/2026

    कलेक्टर दर कर्मचारियों को नियमित वेतनमान देने की मांग, लघु वेतन कर्मचारी संघ ने दिया धरना, आईटीआई चौक पर किया प्रदर्शन

    15/09/2026

    25 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा वंदे मातरम्, छत्तीसगढ़ के तीन लाख विद्यार्थी होंगे शामिल / सुबह 11 बजे 1100 से अधिक सरस्वती शिशु मंदिरों में होगा पूर्ण सामूहिक गायन, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी

    15/09/2026
    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 दबंग न्यूज़. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.