कोरबा। सृष्टि महिला समाजसेवी संस्था द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शक्तिनगर, देवनगर, विजयनगर, ऊर्जानगर, न्यू एमडी, सोमवारी बाजार और बेलटिकरी बसाहट दीपका के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। नंदलाल-यशोदा सज्जा में बबिता पटेल, राधा की मां सज्जा में विभारानी सिंह, मटकी सजाओ प्रतियोगिता में अंजलि रात्रे, नृत्य में अनिका व तृषा तथा नृत्यनाटिका में नायरा व लेखा साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बेस्ट कृष्ण का पुरस्कार अर्जुन गौरहा और बेस्ट राधा का पुरस्कार नंदिनी ने हासिल किया। बच्चों ने मनमोहक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही आयोजित दही हांडी फोड़ कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां और उल्लास देखने को मिला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीति शर्मा, सचिव अंजलि गौरहा, इवेंट ऑर्गेनाइजर प्रिया पटेल, अनामिका यादव, उज्ज्वला राठौड़, शशि साहू, रंजीता साहू, अंशु साहू, अंजलि रात्रे, सरोज साहू और संजू मिश्रा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
![]()
































