कोरबा। गणेशोत्सव को लेकर नगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष जगह जगह गणेशोत्सव के लिए विशाल डोम पंडाल तैयार कराया जा रहा है। पंडाल निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्र में गणेशोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल बनने लगा है।
आयोजन समिति द्वारा गणपति बप्पा की आकर्षक प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। विशाल डोम पंडाल को विशेष सजावटी सामग्री और आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। आयोजन स्थल को भव्य स्वरूप देने के लिए समिति के सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं। पंडाल तैयार होने के बाद टेंट, लाइटिंग और अन्य सजावट का काम भी शुरू किया जाएगा। समिति के मुताबिक गणेशोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए दर्शन और पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजन स्थल पर व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों ने संभाली है। नगर में हर साल गणेशोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। अलग-अलग स्थानों पर गणपति प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में जिले के अनेक स्थानों में भव्य डोम पंडाल इस बार आकर्षण का केंद्र बनने की तैयारी में है। समिति सदस्यों ने बताया कि गणेशोत्सव श्रद्धा, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा।
![]()
































