कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से फेरबदल करते हुए छह अधिकारियों-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश में संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक विरासत कुजूर को रक्षित केंद्र कोरबा से प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र (सीएसईबी) पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक प्रमोद डनसेना को थाना प्रभारी कोतवाली से हटाकर प्रभारी समंस वारंट सेल (पुलिस अधीक्षक कार्यालय) की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू को थाना प्रभारी कटघोरा से थाना प्रभारी कोतवाली बनाया गया है। उप निरीक्षक राजेश तिवारी, जो प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र सीएसईबी थे, उन्हें थाना प्रभारी कटघोरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा आरक्षक क्रमांक 483 जितेंद्र सोनी का थाना करतला से थाना श्याँग तथा आरक्षक क्रमांक 555 नरोत्तम कुमार रात्रे का थाना श्याँग से थाना करतला स्थानांतरण किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
![]()
































