कोरबा। सब्जियों के बढ़ते दामों के बीच अब प्याज ने भी आम लोगों की रसोई का बजट बिगाडऩा शुरू कर दिया है। बाजार में प्याज का भाव बढक़र करीब 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। अचानक बढ़े दामों से गृहणियों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक प्याज की आवक प्रभावित होने और थोक बाजार में कीमत बढऩे का असर खुदरा बाजार पर दिखाई दे रहा है। कुछ दुकानों पर प्याज की गुणवत्ता और आकार के अनुसार कीमतों में अंतर भी देखने को मिल रहा है। प्याज के बढ़ते दामों का असर रोजमर्रा की रसोई पर साफ नजर आ रहा है। सब्जी, दाल और अन्य व्यंजनों में नियमित रूप से इस्तेमाल होने वाले प्याज की कीमत बढऩे से लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले से ही महंगी होती सब्जियों के बीच प्याज के दाम बढऩे से परेशानी और बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि यदि मंडियों में प्याज की आवक सामान्य होती है तो आने वाले दिनों में कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल 70 रुपये किलो का भाव आम लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
![]()
































