कोरबा। साडा कॉलोनी के बुधिया प्लॉट में नागरिकों के लिए सुंदर एवं उपयोगी गार्डन का निर्माण किया जाएगा। वार्डवासियों की आवश्यकता और उपलब्ध भूमि की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए बालको सीएसआर के सहयोग से प्रस्तावित गार्डन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधिवत रूप से किया गया।
गार्डन विकसित होने से क्षेत्र में स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध होगा। साथ ही बच्चों के लिए खेलकूद, युवाओं के लिए उपयोगी गतिविधियों तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए टहलने और समय बिताने का बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। स्थानीय नागरिकों ने गार्डन निर्माण की पहल का स्वागत किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड एल्डरमैन मंदाकिनी त्रिपाठी, पार्षद तरुण राठौर, मंडल अध्यक्ष दिलेंद्र यादव, श्रीमती मंजू कश्यप, शशिभूषण सोनी, बालको सीएसआर से सुभाषिष दास एवं प्रिंसी सहित अन्य गणमान्य नागरिक और वार्डवासी उपस्थित रहे। पार्षद तरुण राठौर ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित वार्ड बनाने की दिशा में गार्डन निर्माण एक महत्वपूर्ण कदम है।
![]()
































