कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक स्थित गौरी मंदिर में अज्ञात चोरों ने बीती रात दानपेटी चोरी कर ली। सुबह मंदिर पहुंचने पर दानपेटी गायब मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर सिविल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दानपेटी में 4 हजार रुपये से अधिक की नकदी थी। हालांकि, वास्तविक रकम कितनी थी, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी पूछताछ कर रही है। मंदिर में हुई चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
![]()
































