कोरबा। बांगो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सडक़ हादसे में हाइड्रा की चपेट में आने से बाइक सवार परिवार की 3 वर्षीय बच्ची स्नेहा पोर्ते की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बच्ची के माता-पिता भी घायल हुए हैं। घटना के बाद हाइड्रा चालक वाहन को मौके पर छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के मुताबिक परिवार बाइक से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइड्रा ने बाइक को साइड किया। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के दौरान हाइड्रा चालक ने अचानक वाहन की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे बाइक सवार परिवार उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और मासूम स्नेहा हाइड्रा के पहिए में फंस गए। गंभीर चोट लगने से बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल माता-पिता को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोड़ा ले जाया गया। वहीं हादसे के बाद हाइड्रा चालक वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गया। बांगो पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से जानकारी जुटाने के साथ फरार हाइड्रा चालक की तलाश कर रही है।
![]()
































