बांकी मोंगरा। बांकी मोंगरा स्थित विद्युत विभाग के सब-स्टेशन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा। पूजा को लेकर विभागीय परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापना के लिए भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं एवं कर्मचारियों के लिए भोग-प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा पूजा स्थल की सजावट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यस्थल, विद्युत उपकरणों एवं मशीनरी की सुरक्षा, सुख-समृद्धि और निर्बाध कार्य संचालन की कामना करेंगे।
हर वर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर विद्युत विभाग के कर्मचारियों में खासा उत्साह है। 17 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में विभागीय कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों की भी सहभागिता रहने की उम्मीद है। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को भोग-प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
![]()
































