Author: Arvind Rathore

खेतों में गिरे टावर को नहीं हटाया,किसानों ने किया हंगामा,नहीं कर पा रहे हैं खेती किसानी, किसानों में आक्रोश कोरबा। मानसून के आगमन के साथ खेती किसानी का काम शुरू हो चुका है। मगर दूसरी ओर पाली क्षेत्र के किसान खेती किसानी का काम नहीं कर पा रहे हैं। आंधी तूफान से गिरे उच्च दाब क्षमता टावर का अभी तक सुधार कार्य नहीं हो सका है। इससे किसान अपनी जमीन पर धान बोआई नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें खेत और पेडो का मुआवजा भी नही मिल पाया है, इससे किसानों में नाराजगी व्याप्त है, क्योंकि खेती करने का समय…

Read More

अवैध निर्माण पर रोक के बावजूद काम पुन: शुरू,बरपाली तहसीलदार से की गई मामले की शिकायत कोरबा। बरपाली में अवैध निर्माण पर रोक लगाने के बावजूद काम पुन: शुरू कर दिया गया है। जिसे लेकर तहसीलदार से शिकायत की गई है। निर्माण कार्य पर रोक लगाने व कार्रवाई की मांग की गई है। बरपाली निवासी मामले की शिकायत बरपाली निवासी श्याम प्रसाद रात्रे ने की है। शिकायत में कहा गया है कि बरपाली निवासी राजकुमार खत्री उर्फ राजू खत्री द्वारा पहरीपारा में आंगनबाड़ी के बगल की जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर मकान का निर्माण किया जा रहा था।…

Read More

डिवाइडर से टकराई वाहन, स्टेरिंग में फंसा चालक कोरबा। तडक़े रेत परिवहन कर रहा भारी वाहन हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार वाहन ढेंगुरनाला स्थित डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर के बाद वाहन चालक स्टेरिंग में जा फंसा। हादसे के बाद घटनास्थल में लोगों की भीड़ जुट गई ।स्टेरिंग में फंसे चालक को बाहर निकालने रेस्क्यू शुरु किया गया। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला जा सका। जिसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल रवाना किया गया।

Read More

पागल कुत्ते का आतंक,दो महिलाओं को काटा कोरबा। कटघोरा नगर पालिका के वार्ड नं 4 बाजार मोहल्ले में कुत्ते का आतंक बरपा हुआ है। आज सुबह बाज़ार मोहल्ले में निवासरत दो महिलाओं पर पागल कुत्ते ने हमला कर दिया और बुरी काटकर घायल कर दिया। एक महिला के सिर पर काटने से 29 टांके लगे हैं। वही दूसरी महिला के जांघ पर काटने से बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिनों से यहां पर एक पागल कुत्ता घूम रहा है,जो कि राहगीरों पर हमला कर रहा है। घटना से लोगों में भय का माहौल…

Read More

वार्डों में विकास कार्य ठप, जोन कार्यालय का घेराव,महापौर पर लगाए गंभीर आरोप,लोगों में भारी आक्रोश कोरबा। नगर पालिक निगम के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य ठप हैं। संबंधित वार्डों के पार्षदों ने नाराज वार्डवासियों के साथ मिलकर कोसाबाड़ी जोन कार्यालय का घेराव कर दिया। आक्रोशित लोगों ने महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।भाजपा पार्षदों ने महापौर पर आरोप लगाया है कि उनका अब तक का कार्यकाल निष्क्रिय रहा है। भाजपा पार्षदों के वार्ड में विकास कार्य करने में भेदभाव किया जा रहा है। वार्ड क्रमांक 32 के पार्षद ने बताया कि उसके कार्यकाल को साढ़े तीन साल हो चुके…

Read More

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी कुसमुंडा कोरबा मार्ग, पहली बरसात में ही सड़कों पर पड़ी दरारें,मामले को लेकर आम आदमी पार्टी कलेक्टर से करेगा शिकायत कोरबा। कुसमुंडा से कोरबा की ओर जाने वाली आम जनता की सुविधाओं के लिए बनाए गए फोर लाइन सीसी रोड पर पहली बरसात में ही दरारे पड़ी लगी। सड़क को किस मापदंड से बनाया गया है इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं। अब मामले की शिकायत कलेक्टर से की जाएगी। गौरतलब है कि आवागमन को बेहतर बनाने के लिए शासन के द्वारा कुसमुंडा से कोरबा तक की नई फोर लाइन सीसी रोड का निर्माण किया जा…

Read More

दादी और पोती को बंधक बनाकर डकैती के दो आरोपी पकड़ाए,वारदात में शामिल चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी कोरबा। एमपी नगर कॉलोनी में दादी और पोती को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 4 आरोपी फरार हैं। आरोपियों की संख्या बढ़ने के साथ ही लूट का यह मामला अब डकैती में तब्दील हो गया है। पुलिस ने 20 लाख रुपए के जेवरात व नगदी रकम जप्त किए हैं। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि 24 जून को रात करीब 8 बजे प्रार्थिया रितु निर्मलकर अपनी…

Read More