Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Arvind Rathore
कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में गुरुवार को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चे नहाने के लिए अलगू तालाब गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। तालाब किनारे बच्चों के कपड़े और चप्पल मिलने के बाद अनहोनी की आशंका हुई। खोजबीन के दौरान तीनों के शव बरामद किए गए। घटना के बाद परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसरा है। जानकारी के मुताबिक ग्राम नुनेरा निवासी इंदु अगरिया (7), पिता दुर्जन, राखी (8), पिता मलखम और साधना…
कोरबा। कभी सर्पलोक के नाम से चर्चित जशपुर की पहचान को पीछे छोड़ अब ऊर्जानगरी कोरबा भी सांपों की विविधता और बढ़ते रेस्क्यू मामलों के कारण अलग पहचान बना रहा है। जिले में किंग कोबरा समेत करीब 25 प्रजातियों के सांप पाए जाते हैं। प्राकृतिक प्रजनन और अनुकूल वन क्षेत्र के कारण कई इलाकों में छोटे आकार के किंग कोबरा भी लगातार नजर आ रहे हैं। वन विभाग और रेस्क्यू टीमों के अनुसार जिले में हर साल 3 हजार से अधिक सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा रहा है। जिले में करैत की कई प्रजातियां मौजूद हैं, लेकिन घोड़ा करैत…
कोरबा। शहर की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली सीएसईबी कॉलोनी में शातिर चोरों ने एक अफसर के आवास को निशाना बनाकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोर मकान के पिछले हिस्से में लगे दरवाजे की जाली काटकर अंदर दाखिल हुए और टेबल पर रखा मोबाइल व हैंडबैग लेकर फरार हो गए। हैंडबैग में करीब 20 हजार रुपए कीमत का सोने का मंगलसूत्र रखा था। अफसर दंपती सिनेमा देखकर रात में घर लौटे, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के…
कोरबा। सरगुजा से बुआ के घर मेहमानी में आए एक युवक की लाश गांव के समीप झरने के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक एक दिन पहले नहाने के नाम पर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। गुरुवार को बच्चों की नजर झरने के ऊपर रखे उसके कपड़ों पर पड़ी, जिसके बाद परिजनों ने नीचे तलाश की तो उसकी लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना लेमरू थाना क्षेत्र के चिरईझुंझ बस्ती की है। जानकारी के मुताबिक…
कोरबा। गुरुवार को दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और गरज-चमक के बीच ग्राम जवाली में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं गांव में चर रहे चार बैल भी गाज की चपेट में आ गए, जिससे उनकी भी मौके पर मौत हो गई। एक साथ हुई इन घटनाओं से गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक ग्राम जवाली में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इस दौरान सोनकुंवर (35), पति होरीलाल इसकी चपेट में आ गईं। बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी…
कोरबा। हसदेव नदी में मछली पकड़ने के लिए बिछाए जाल को निकालने गया युवक गहरे पानी में उतरने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद नगर सेना की डीडीआरएफ टीम को बुलाकर नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। युवक के नदी में बह जाने से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजन बदहवास हैं। जानकारी के मुताबिक कोरबी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम…
कोरबा। गैर युवक से संबंध रखने की बात को लेकर प्रेमिका से हुए विवाद में प्रेमी ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस जांच में आरोपी तक पहुंची। करीब दो साल चली सुनवाई के बाद तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नंदे के न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। लोक अभियोजक राजेंद्र साहू के मुताबिक घटना 25 नवंबर 2024 की दोपहर करीब 3.20 बजे उरगा थाना क्षेत्र के सिलयारी भांठा में हुई थी। यहां रहने वाली पूजा पटेल और सक्ती जिले के ग्राम…
बांकी मोंगरा। क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आखिरकार राहत भरी खबर सामने आई है। बांकी मोंगरा में विद्युत मंडल के जोन कार्यालय की स्वीकृति मिल गई है। लंबे समय से क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निराकरण और बेहतर विद्युत व्यवस्था की मांग उठती रही थी। अब जोन कार्यालय की स्वीकृति के बाद इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेम चंद पटेल व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को मिली बाबा विश्वकर्मा का आशीर्वाद स्वरूप भेंट । इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए भाजपा नेता भागवत…
बांकी मोंगरा। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बांकी मोंगरा स्थित 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर विद्युत विभाग से जुड़े कर्मचारियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान आचार्य भोला शंकर पाण्डेय जी के सानिध्य में ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा को विधिवत विराजित कराया गया। वैदिक मंत्रों की गूंज से पूरा सब स्टेशन परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। भगवान विश्वकर्मा को देवशिल्पी…
बांकी मोंगरा। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बांकी मोंगरा स्थित 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर विद्युत विभाग से जुड़े कर्मचारियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान आचार्य भोला शंकर पाण्डेय जी के सानिध्य में ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा को विधिवत विराजित कराया गया। वैदिक मंत्रों की गूंज से पूरा सब स्टेशन परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। भगवान विश्वकर्मा को देवशिल्पी…
