कोरबा। कोतवाली थाना के पास ओवरब्रिज पर शनिवार को बाइक और कार के बीच जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जबकि टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।
बताया जा रहा है कि ओवरब्रिज के ऊपर बाइक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हुई। हादसे में बाइक सवार को चोटें आईं, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना में शामिल कार चालक शिकायत दर्ज कराने कोतवाली थाना पहुंचा। फिलहाल घायल बाइक सवार की पहचान और दुर्घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ और इसमें किसकी लापरवाही रही, इसका पता पुलिस की जांच के बाद ही चल सकेगा।
![]()
































