फोटो -1
मंदिर की बाउंड्रीवाल को बोलेरो ने मारी टक्कर
0 दीवार क्षतिग्रस्त, पुलिस ने की कार्रवाई
कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक चार पहिया वाहन चालक ने मंदिर की बाउंड्रीवाल को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के दौरान मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। बताया जा रहा है कि कुसमुंडा थानांतर्गत विकासनगर शिवमंदिर की बाउंड्रीवाल को बोलेरो निवो क्रमांक सीजी 12 बीबी 4180 के चालक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जो मंदिर के बाउंड्रीवाल से जा टकराई। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कुसमुंडा पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
![]()
































