कोरबा। शराब पीकर वाहन चलाना यातायात नियमों के खिलाफ है। नशे में वाहन चलाना हादसे के प्रमुख कारणों में से एक है। इसके बाद भी ऊर्जाधानी में ड्रंक एंड ड्राइव के मामले बढेÞ हैं। नशेड़ी चालकों को यातायात पुलिस ने सबक भी सिखाया है। जनवरी से अब 1014 प्रकरणों में टै:फिक पुलिस ने शराबी चालकों से 1 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला है। पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले में यातायात नियमों के पालन को लेकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा यातयात नियमों का पालन नहीं करने वालों को सबक सिखाया जा रहा है। खासकर यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर फोकस किया है। एल्कोहोमीटर से शराबी चालकों की जांच की जा रही है। साल 2026 के जनवरी माह से अब तक यानि लगभग छह माह के भीतर शराब पीकर वाहन चलाने के 1014 प्रकरण यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। ट्रैफिक पुलिस ने नशेड़ी चालकों पर धारा 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनसे 1 करोड़ 10 लाख 40 हजार का जुर्माना वसूला है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर, ट्रैफिक डीएसपी डीके सिंह, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन पर ट्रैफिक अमला लगातार कार्रवाई कर रहा है। शहर से लेकर आउटर में शराबी वाहन चालकों की जांच की जा रही है। कोरबा औद्योगिक नगरी है। यहां एसईसीएल की कई खदानें संचालित हैं। इसके अलावा औद्योगिक उपक्रम भी स्थित हैं। जहां से भारी वाहनों का आवागमन 24 घंटे लगा रहता है। शहर से लेकर आउटर क्षेत्रों में भी भारी वाहनों का दबाव बना रहता है। ऐसे में दुर्घटना का खतरा ज्यादा है। शराब पीकर वाहन चलाने की स्थिति में हादसे हो सकते हैं। यहीं वजह है कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा भारी वाहनों से लेकर दोपहिया- चार पहिया वाहन चालकों की जांच की जा रही है। एक तरह यातायात पुलिस द्वारा जहां सडक़ों पर नियम तोडऩे वालों को सबक सिखा रही है। वहीं दूसरी ओर शैक्षणिक संस्थानों में ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। शुरू से बच्चों में ट्रैफिक नियमों की जानकारी हो इसके लिए इस तरह के आयोजन जिले भर के स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित हो रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस की टीम यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही संकेतकों के बारे में बता रही है। हादसे होने की स्थिति में बचाव सहित अन्य उपयोगी जानकारियां बच्चों को उपलब्ध हो रही है।

लापरवाह चालकों पर हो रही कार्रवाई
यातायात पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के अलावा यातायात निमयों के अनदेखी के अन्य मामलों में भी ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। 3 सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट लगाए चलने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा वाहनों में ब्लैक फिल्म लगाने वालों से भी जुर्माना वसूला जा रहा है। खासकर वाहनों में मोडिफाइड साईलेंसर लगाकर चलने वालों को पुलिस सबक सिखा रही है। इनके खिलाफ समय समय पर विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। मोडिफाइड साइलेंसर के मामले में भी यातायात पुलिस ने साल के 6 माह में भारी भरकम जुर्माना वसूला है।
![]()
































