दबंग न्यूज | बांकीमोंगरा
बांकीमोंगरा नगर पालिका को मिले चार नए एल्डरमैन, विकास की नई जिम्मेदारी के साथ दिलाई गई शपथ
बांकीमोंगरा/कोरबा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में विकास को नई दिशा देने की जिम्मेदारी अब चार नए एल्डरमैनों के कंधों पर होगी। गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह में कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना ने राखी अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह, देव यादव और निराकार नाहक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग, आबकारी एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने की। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा एवं उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री कंवर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और नागरिक समारोह के साक्षी बने।
शपथ के बाद नवनियुक्त एल्डरमैनों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि एल्डरमैन नगर विकास की मजबूत कड़ी हैं और उन्हें जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शासन की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना चाहिए।
विधायक प्रेमचंद पटेल ने विश्वास जताया कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बेहतर समन्वय से बांकीमोंगरा के विकास कार्यों में नई गति आएगी। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने कहा कि स्वच्छता, मूलभूत सुविधाएं और जनकल्याण नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकताएं रहेंगी तथा एल्डरमैनों के सहयोग से विकास कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से किए जाएंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, सभी पार्षद, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, पत्रकार तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो विकास झा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री भागवत विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि लखपत शर्मा, भाजपा नेता मंगलू जनार्दन, चेतन कर्ष, लक्ष्मी देवांगन, रन साय केवट, राकेश पटेल, श्रवण यादव, लखन राठौर, सालिक राम दुबे, मनोज कुंडु, राजेश पटेल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशि साहू, गौरी केवट, हेमा शर्मा, शारदा यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, नगर पालिका के पार्षद, विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, पत्रकारगण एवं सैकड़ों नागरिक मौजूद रहे।
![]()
































