Close Menu
Dabang NewsDabang News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पुराना थाना बना वाहन पार्किंग का अड्डा, आखिर सुरक्षा व्यवस्था पर कब जागेगा पुलिस विभाग?

    11/09/2026

    हाइड्रा की चपेट में आने से बाइक सवार बच्ची की मौत

    11/09/2026

    कमीशन एजेंट बनाने के नाम पर 88,500 रुपए की ठगी / डायरेक्टर सहित कर्मचारी अपराध दर्ज

    11/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dabang NewsDabang News
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    Dabang NewsDabang News
    Home » हरितालिका तीज: रविवार को करू भात, सोम को निर्जला व्रत और मंगल को पारण
    छत्तीसगढ़

    हरितालिका तीज: रविवार को करू भात, सोम को निर्जला व्रत और मंगल को पारण

    Arvind RathoreBy Arvind Rathore11/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    .कोरबा। छत्तीसगढ़ की लोक-आस्था, परंपरा और सनातन संस्कृति से गहराई से जुड़ा हरितालिका तीज पर्व इस बार विशेष संयोग लेकर आ रहा है। देव पंचांग के अनुसार 14 सितंबर सोमवार को हरितालिका तीज और श्रीगणेश चतुर्थी एक ही दिन पड़ रही है। तिथि का यह संयोग पर्व की धार्मिक महत्ता को और बढ़ा रहा है। पंचांगीय गणना के अनुसार चतुर्थी युक्त तृतीया में हरितालिका तीज का व्रत करना विशेष पुण्यदायी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से व्रत और शिव-पार्वती की आराधना करने से अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और दांपत्य सुख की प्राप्ति होती है। हरितालिका तीज की शुरुआत 13 सितंबर रविवार को करू भात से होगी। छत्तीसगढ़ में सदियों से चली आ रही इस परंपरा में महिलाएं व्रत से एक दिन पहले करेले की सब्जी और भात का सेवन करती हैं। इसके बाद 14 सितंबर सोमवार को महिलाएं निर्जला हरितालिका तीज व्रत रखेंगी। इसी दिन गणेश चतुर्थी का पर्व भी होने से श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना का विशेष अवसर रहेगा। अगले दिन 15 सितंबर मंगलवार को सूर्योदय के बाद विधिवत पारण कर व्रत खोला जाएगा और फलाहार ग्रहण किया जाएगा। 14 सितंबर को भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी होने के कारण इस दिन को कलंक चतुर्थी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार चतुर्थी की रात चंद्रमा के दर्शन करने से झूठे आरोप या अपयश का भय रहता है। इसलिए श्रद्धालुओं को इस दिन चंद्र दर्शन से बचने की सलाह दी जाती है। यदि भूलवश चंद्र दर्शन हो जाए तो दोष निवारण के लिए स्यमंतक मणि की कथा का श्रवण या पठन करने की परंपरा बताई गई है। हरितालिका तीज से पहले करू भात खाने की छत्तीसगढ़ी परंपरा केवल धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि स्थानीय खान-पान और मौसम से जुड़ी परंपरा भी मानी जाती है। करेले की सब्जी और भात से तैयार करू भात व्रत से पहले भोजन के रूप में लिया जाता है। करेले को आयुर्वेद में कड़वे रस वाला माना गया है और पारंपरिक रूप से इसे पाचन तथा शरीर के संतुलन के लिए उपयोगी माना जाता है।

    Loading

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Arvind Rathore

    Editor

    Related Posts

    पुराना थाना बना वाहन पार्किंग का अड्डा, आखिर सुरक्षा व्यवस्था पर कब जागेगा पुलिस विभाग?

    11/09/2026

    हाइड्रा की चपेट में आने से बाइक सवार बच्ची की मौत

    11/09/2026

    कमीशन एजेंट बनाने के नाम पर 88,500 रुपए की ठगी / डायरेक्टर सहित कर्मचारी अपराध दर्ज

    11/09/2026

    गौरी मंदिर से दानपेटी चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस / महाराणा प्रताप चौक में हुई वारदात, दानपेटी में 4 हजार से अधिक नकदी होने की जानकारी

    11/09/2026

    बिलासपुर में 10 से 20 घंटे खड़ी रहने वाली ट्रेनों को कोरबा तक चलाने की मांग / हसदेव एक्सप्रेस का परिचालन गेवरा रोड स्टेशन से शुरू करने की मांग

    11/09/2026

    110 लोगों को लौटाए गुम मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान 0 सीईआईआर पोर्टल की मदद से अलग-अलग जिलों और राज्यों से ट्रेस हुए मोबाइल, आठ माह में 400 से अधिक फोन बरामद

    11/09/2026
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    पुराना थाना बना वाहन पार्किंग का अड्डा, आखिर सुरक्षा व्यवस्था पर कब जागेगा पुलिस विभाग?

    By Arvind Rathore11/09/2026

    बांकीमोंगरा। थाना बांकीमोंगरा को नए भवन में शिफ्ट किए जाने के बाद पुराने थाना परिसर…

    हाइड्रा की चपेट में आने से बाइक सवार बच्ची की मौत

    11/09/2026

    कमीशन एजेंट बनाने के नाम पर 88,500 रुपए की ठगी / डायरेक्टर सहित कर्मचारी अपराध दर्ज

    11/09/2026

    गौरी मंदिर से दानपेटी चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस / महाराणा प्रताप चौक में हुई वारदात, दानपेटी में 4 हजार से अधिक नकदी होने की जानकारी

    11/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Our Picks

    पुराना थाना बना वाहन पार्किंग का अड्डा, आखिर सुरक्षा व्यवस्था पर कब जागेगा पुलिस विभाग?

    11/09/2026

    हाइड्रा की चपेट में आने से बाइक सवार बच्ची की मौत

    11/09/2026

    कमीशन एजेंट बनाने के नाम पर 88,500 रुपए की ठगी / डायरेक्टर सहित कर्मचारी अपराध दर्ज

    11/09/2026

    गौरी मंदिर से दानपेटी चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस / महाराणा प्रताप चौक में हुई वारदात, दानपेटी में 4 हजार से अधिक नकदी होने की जानकारी

    11/09/2026
    About Us
    About Us

    Editor :
    Arvind Rathore
    Mobile :
    74157 60554
    Email :
    dabangnews.in@gmail.com

    Our Picks

    पुराना थाना बना वाहन पार्किंग का अड्डा, आखिर सुरक्षा व्यवस्था पर कब जागेगा पुलिस विभाग?

    11/09/2026

    हाइड्रा की चपेट में आने से बाइक सवार बच्ची की मौत

    11/09/2026

    कमीशन एजेंट बनाने के नाम पर 88,500 रुपए की ठगी / डायरेक्टर सहित कर्मचारी अपराध दर्ज

    11/09/2026
    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 दबंग न्यूज़. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.