Close Menu
Dabang NewsDabang News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बांकी मोंगरा विद्युत सब-स्टेशन में 17 सितंबर को होगी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

    16/09/2026

    कलेक्टर दर कर्मचारियों को नियमित वेतनमान देने की मांग, लघु वेतन कर्मचारी संघ ने दिया धरना, आईटीआई चौक पर किया प्रदर्शन

    15/09/2026

    25 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा वंदे मातरम्, छत्तीसगढ़ के तीन लाख विद्यार्थी होंगे शामिल / सुबह 11 बजे 1100 से अधिक सरस्वती शिशु मंदिरों में होगा पूर्ण सामूहिक गायन, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी

    15/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dabang NewsDabang News
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    Dabang NewsDabang News
    Home » बांगो बांध के गेट खुलने से हसदेव नदी उफान पर  ! निचली बस्तियों में मंडराया बाढ़ का खतरा
    छत्तीसगढ़

    बांगो बांध के गेट खुलने से हसदेव नदी उफान पर  ! निचली बस्तियों में मंडराया बाढ़ का खतरा

    Arvind RathoreBy Arvind Rathore18/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद बांध प्रबंधन ने सुरक्षा के मद्देनजर नौ गेट खोल दिए हैं। बांध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के साथ ही दर्री बैराज के गेट भी खोल दिए गए हैं। इसके चलते हसदेव नदी उफान पर आ गई है। नदी किनारे बसे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

    सोमवार को सुबह से ही जिले में मौसम का मिजाज बदला रहा। आसमान में घने बादल छाए रहे और रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। मंगलवार को भी बारिश जारी रही। लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ और सड़कों पर आवाजाही भी कम रही। लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि मैदानी इलाकों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है।बांगो बांध का जलस्तर भराव क्षमता के करीब पहुंचने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से नौ गेट खोले गए हैं। जानकारी के अनुसार गेट के जरिए करीब 32,080 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। वहीं हाइडल प्लांट के माध्यम से करीब 9,000 क्यूसेक पानी नदी में प्रवाहित किया जा रहा है। इस तरह हसदेव नदी में कुल करीब 41,080 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांगो बांध से पानी छोड़े जाने के कारण कोरबा स्थित दर्री बैराज के भी गेट खोले गए हैं। इससे हसदेव नदी के निचले हिस्सों में पानी का दबाव बढ़ गया है। निचली बस्तियों और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

    35 से अधिक गांवों में मुनादी

    प्रशासन ने नदी किनारे बसे 35 से अधिक गांवों में लोगों को सतर्क करने के लिए कोटवारों के माध्यम से लाउडस्पीकर से मुनादी कराई जा रही है। ग्रामीणों से नदी की धार, घाट और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है। लोगों को अपने मवेशियों को भी नदी किनारे नहीं ले जाने की हिदायत दी गई है। निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थानों, शासकीय भवनों, राहत शिविरों अथवा रिश्तेदारों के घरों में जाने की सलाह दी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन टीम और नगर सेना के गोताखोरों को अलर्ट पर रखा गया है।

    चार संभागों में भारी बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा और सरगुजा संभाग में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में नदी-नालों के जलस्तर में और वृद्धि होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

    Loading

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Arvind Rathore

    Editor

    Related Posts

    बांकी मोंगरा विद्युत सब-स्टेशन में 17 सितंबर को होगी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

    16/09/2026

    कलेक्टर दर कर्मचारियों को नियमित वेतनमान देने की मांग, लघु वेतन कर्मचारी संघ ने दिया धरना, आईटीआई चौक पर किया प्रदर्शन

    15/09/2026

    25 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा वंदे मातरम्, छत्तीसगढ़ के तीन लाख विद्यार्थी होंगे शामिल / सुबह 11 बजे 1100 से अधिक सरस्वती शिशु मंदिरों में होगा पूर्ण सामूहिक गायन, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी

    15/09/2026

    खेतों में लहलहाई धान की फसल, बंपर पैदावार की उम्मीद से खिले किसानों के चेहरे / अनुकूल मौसम और समय पर बारिश का मिला साथ

    15/09/2026

    निर्जला व्रत रख मांगा अखंड सुहाग, शिव-पार्वती की आराधना में लीन रहीं सुहागिनें / हरतालिका तीज पर सजे पूजा स्थल, मेहंदी और श्रृंगार से निखरीं महिलाएं, मंगलवार सुबह सूर्योदय के बाद हुआ पारण

    15/09/2026

    कोरबा से चांपा-कुरदा रोड बदहाल, गड्?ढों से बढ़ा हादसे का खतरा 0 बारिश में गड्?ढों में भर गया पानी, वाहन चालकों को सड़क की स्थिति का नहीं चलता पता

    15/09/2026
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    बांकी मोंगरा विद्युत सब-स्टेशन में 17 सितंबर को होगी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

    By Arvind Rathore16/09/2026

    बांकी मोंगरा। बांकी मोंगरा स्थित विद्युत विभाग के सब-स्टेशन में हर वर्ष की भांति इस…

    कलेक्टर दर कर्मचारियों को नियमित वेतनमान देने की मांग, लघु वेतन कर्मचारी संघ ने दिया धरना, आईटीआई चौक पर किया प्रदर्शन

    15/09/2026

    25 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा वंदे मातरम्, छत्तीसगढ़ के तीन लाख विद्यार्थी होंगे शामिल / सुबह 11 बजे 1100 से अधिक सरस्वती शिशु मंदिरों में होगा पूर्ण सामूहिक गायन, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी

    15/09/2026

    खेतों में लहलहाई धान की फसल, बंपर पैदावार की उम्मीद से खिले किसानों के चेहरे / अनुकूल मौसम और समय पर बारिश का मिला साथ

    15/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Our Picks

    बांकी मोंगरा विद्युत सब-स्टेशन में 17 सितंबर को होगी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

    16/09/2026

    कलेक्टर दर कर्मचारियों को नियमित वेतनमान देने की मांग, लघु वेतन कर्मचारी संघ ने दिया धरना, आईटीआई चौक पर किया प्रदर्शन

    15/09/2026

    25 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा वंदे मातरम्, छत्तीसगढ़ के तीन लाख विद्यार्थी होंगे शामिल / सुबह 11 बजे 1100 से अधिक सरस्वती शिशु मंदिरों में होगा पूर्ण सामूहिक गायन, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी

    15/09/2026

    खेतों में लहलहाई धान की फसल, बंपर पैदावार की उम्मीद से खिले किसानों के चेहरे / अनुकूल मौसम और समय पर बारिश का मिला साथ

    15/09/2026
    About Us
    About Us

    Editor :
    Arvind Rathore
    Mobile :
    74157 60554
    Email :
    dabangnews.in@gmail.com

    Our Picks

    बांकी मोंगरा विद्युत सब-स्टेशन में 17 सितंबर को होगी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

    16/09/2026

    कलेक्टर दर कर्मचारियों को नियमित वेतनमान देने की मांग, लघु वेतन कर्मचारी संघ ने दिया धरना, आईटीआई चौक पर किया प्रदर्शन

    15/09/2026

    25 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा वंदे मातरम्, छत्तीसगढ़ के तीन लाख विद्यार्थी होंगे शामिल / सुबह 11 बजे 1100 से अधिक सरस्वती शिशु मंदिरों में होगा पूर्ण सामूहिक गायन, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी

    15/09/2026
    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 दबंग न्यूज़. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.