कोरबा। गुरुवार को दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और गरज-चमक के बीच ग्राम जवाली में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं गांव में चर रहे चार बैल भी गाज की चपेट में आ गए, जिससे उनकी भी मौके पर मौत हो गई। एक साथ हुई इन घटनाओं से गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम जवाली में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इस दौरान सोनकुंवर (35), पति होरीलाल इसकी चपेट में आ गईं। बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान गांव में चर रहे चार बैल भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। चारों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।
![]()

