कोरबा। गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को हरदीबाजार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र की गणेश उत्सव समितियों के सदस्यों के साथ ग्रामीणजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
थाना प्रभारी श्री सिंह ने गणेश उत्सव के दौरान सभी समितियों से शांतिपूर्वक धार्मिक आयोजन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, गम्मत अथवा अन्य आयोजन किया जाता है तो इसकी सूचना थाना हरदीबाजार में आवेदन के माध्यम से दें, ताकि पुलिस को कार्यक्रम की जानकारी रहे और आवश्यक व्यवस्था की जा सके। उन्होंने गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन करने की भी अपील की। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपसी सौहार्द कायम रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर उप निरीक्षक नकुल झरिया, एएसआई कृष्ण पाल कंवर, ममता दुबे, हेमंत कंवर, जयप्रकाश यादव, गौतम पटेल, गौकरण श्याम, बाबूराम राठौर, जगदीश अग्रवाल, राजाराम राठौर, विनोद उपाध्याय, निलेन्द्र राठौर, रवि राठौर, कोटवार लखनलाल, सरपंच गुमिया गौतम बीयार सहित गणेश उत्सव समितियों के सदस्य व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
![]()
































