कोरबा। इतवारी से कोरबा के बीच चलने वाले शिवनाथ एक्सपे्रस की चाल बिगड़ गई है। ट्रेन की लेट लतीफी से यात्री परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को ट्रेन लगभग पांच घंटे विलंब से कोरबा रेलवे स्टेशन पहुंची। गुरूवार को भी ट्रेन लेट आई थी। यह सिलसिला लगातार बना हुआ है। इतवारी से कोरबा आने वाले शिवनाथ एक्सप्रेस शुक्रवार को निर्धारित समय से लगभग 5 घंटे विलंब से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इतवारी से ट्रेन गुरूवार रात को रवाना हुई थी। जिसके कोरबा पहुुंचने का समय शुक्रवार सुबह 9.20 बजे निर्धारित था। ट्रेन सुबह की बजाय दोपहर में पहुंची। लगभग दोपहर 2.30 बजे कोरबा पहुंचने से यात्री हलाकान हुए। इससे पहले भी गुरूवार को टे:न अपने निर्धारित समय से विलंब से कोरबा पहुंची थी। शिवनाथ के अलावा अन्य ट्रेनों के भी विलंब का सिलसिला बना हुआ है। बताया जाता है कि वर्षा ऋतु के दौरान ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ता है। छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में हो रही लगातार बारिश का असर रेल यातायात पर भी पड़ रहा है। खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से लंबी दूरी की कई यात्री ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चलती हैं। बताया जा रहा है कोरबा आने वाली ट्रेनों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। जानकारों की मानें तो बारिश के दौरान ट्रेनों की गति कम करना सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी होता है। तेज बारिश में आगे के सिग्नल स्पष्ट दिखाई नहीं देते हैं। इसके अलावा पानी और कीचड़ के कारण पहियों तथा पटरी के बीच पकड़ कम होने की संभावना भी रहती है। जिससे बे्रक लगाने पर ट्रेन को रोकने में अधिक दूरी लगती है। जानकारों ने यह भी बताया कि सामान्य स्थिति में 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनें तेज बारिश के दौरान कई स्थानों पर 10-30 किलोमीट प्रतिघंटे की रफ्तार से चलाई जाती है।
![]()
































