कोरबा। पोड़ीबहार स्थित एक निजी स्कूल परिसर में अज्ञात चोरों ने पहले शराब पार्टी की और फिर स्कूल का सामान लेकर फरार हो गए। सुबह स्कूल पहुंचे शिक्षक-कर्मचारियों ने परिसर में शराब की खाली बोतलें, डिस्पोजल गिलास और अन्य सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए।जांच करने पर स्कूल से जरूरी सामग्री समेत अन्य सामान गायब मिला। इसके बाद प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। घटना ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कूल परिसर में चोरों का दाखिल होना, वहां बैठकर शराबखोरी करना और फिर इत्मीनान से सामान लेकर निकल जाना बताता है कि बदमाशों को पुलिस की सक्रियता का कितना खौफ है।
![]()
































