कोरबा। यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को देखते हुए बाइक में स्कूल पहुंचने वाले छात्रों के खिलाफ विशेष अभियान की शुरूआत की है। बुधवारी स्थित स्कूल के सामने 25 छात्र-छात्राओं को बाइक चलाते हुए पकड़ा। सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही इनके परिजन को बुलाकर भविष्य में वाहन नहीं देने समझाईश दी गई। आगे पकड़े जाने पर अभिभावकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस स्कूलों में जागरूकता अभियान भी चला रही है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना कानूनन अपराध है। इससे हादसे का भी खतरा बना रहता है। अधिकांश स्कूलों में अब बिना लाइसेंस के ही वाहन चलाते हुए छात्र-छात्राएं पहुंचते हैं। कई बार सड़क पर फरटि भरते नजर आते हैं। पुलिस ने प्रमुख चौराहे और मार्गों पर अभियान चलाकर 25 छात्रों को रोका और उनके वाहनों की जांच की। लेकिन किसी के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि कम उम्र के बच्चों को वाहन देना कानून का उल्लंघन है। वाहन देने वाले परिजन के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही वाहन को जब्त किया जा सकता है। पुलिस अफसरों ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी भी स्थिति में बाइक या कार वाहन चलाने की अनुमति न दें।
![]()
































