कोरबा। जिले में साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए थाना का संचालन किया जा रहा है, जिसके सुखद परिणाम भी सामने आने लगें। साइबर थाने में अब तक टिपलाइन से प्राप्त चाइल्ड पोर्नोग्राफी संबंधी शिकायतों पर तीन प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। इसी तरह साइबर ठगी में प्रयुक्त म्यूल खाते के खाताधारक के खिलाफ एक अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश एएसपी लखन पटले व नोडल अधिकारी एएसपी नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में सभी चार प्रकरणों की विवेचना की जा रही है। प्रकरणों में डिजीटल साक्ष्य का संकलन, तकनीकी विश्लेषण व अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामलों में दोषी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
![]()
































