कोरबा। कुसमुण्डा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के 6 अलग-अलग प्रकरणों का खुलासा किया है। कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा 2 नाबालिग के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आरोपी एवं बालकों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है।
चोरी के मुख्य आरोपी अविनाश कुमार यादव पिता लखन लाल यादव, उम्र 18 वर्ष निवासी कोसमंदा थाना चांपा को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबिश देकर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने क्षेत्र के कपड़ा दुकान में छप्पर तोड़कर चोरी की थी। एक दुकान और दो घर में चोरी की गई थी।इलेक्ट्रॉनिक सामान एवं अन्य वस्तुओं की चोरी की गई थी। उर द्यगा क्षेत्र की 5 घटनाओं में नाबालिगों की संलिप्तता पाई गई। थाना उरगा के 1 प्रकरण (मोबाइल दुकान चोरी) में भी बालकों की संलिप्तता पाई गई। सभी बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है। वयस्क आरोपी अविनाश यादव को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी एवं विधि-संघर्षरत बालकों के कब्जे से मोबाइल फोन, इनवर्टर व बैटरी, कपड़े व जूते तथा अन्य घरेलू व इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया गया है। पुलिस टीमें फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही सभी फरार आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।
![]()
































