कोरबा। कुसमुुंडा कोल माइंड के नीलकंठ ठेका कंपनी में मामूली विवाद के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ही पक्ष ने थाना पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी। मामले में पुलिस ने उभय पक्ष के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू की है। एसईसीएल के कुसमुंडा खदान में ओबी का काम नीलकंठ ठेका कंपनी को दी गई है। कंपनी में सोनपुरी निवासी दीपक कंवर काम करता है। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें मुताबिक वह रात करीब 9.30 बजे कंपनी पहुंचा। उसने सुपरवाइजर को हाजिरी लगाने का अनुरोध किया, जिसे लेकर मौके पर मौजूद सचिन पटेल व रवि पटेल ने विवाद शुरू कर दिया। उन्होंने गाली गलौच करते हुए मारपीट की, जिससे दीपक के पैर में चोटें आई है। इसी तरह कंपनी के सुपरवाइजर सचिन पटेल ने भी पुलिस से शिकायत की है। उसने आरोप लगाया है कि रात करीब 11 बजे दीपक, कृष्णा व टेशु माइंस में टीपर वाहनों को रोक रहे थे। इस बात की जानकारी होने पर रविशंकर पटेल,भूषण पटेल व सुमित मौके पर पहुंचे। उन्होंने टीपर को रोकने की वजह पूछा, तो दीपक और उसके साथियों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बहरहाल पुलिस ने उभय पक्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
![]()
































