कोरबा। विद्युत विभाग को आर्थिक चपत लगाने के मामले में बाँकी मोगरा पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।धारा-303(2), 324(4), 317(2), 3(5) बीएनएस, छत्तीसगढ़ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा-136 (1) (ए), 140, 137, लोक संपत्ति का नुकसानी का निवारण अधिनियम 1984 की धारा-3 के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने परमेश्वर यादव पिता बुधेराम यादव उम्र 28 साल साकिन अभयपुर थाना कटघोरा, शिवलाल कंवर पिता दूहन सिंह कंवर उम्र 23 साल साकिन बढ़ईमार अभयपुर थाना कटघोरा, बनवारी लाल पिता जयपाल यादव उम्र 23 साल साकिन बढ़ईमार अभयपुर थाना कटघोरा, आनंद पटेल पिता होरीलाल पटेल उम्र 32 साल साकिन सिंघाली बस्ती थाना और गोविन्द सिंह कंवर पिता घांसी सिंह कंवर उम्र 21 साल साकिन बढ़ईमार अभयपुर थाना कटघोरा को गिरफ्तार किया है।
![]()
































