कोरबा। किसी कारणवश एक छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका पूर्व पार्षद की पुत्री थी, जो कक्षा बारहवीं का परिणाम अपेक्षानुरूप नही आने से तनाव में थी। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत भैंस खटाल ढोंढ़ीपारा में नगर पालिक निगम के पूर्व पार्षद धनसाय साहू निवास करते हैं। उनकी पुत्री मेघा कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत थी। बीते दिनों परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद वह तनाव में थी। संभावना जताई जा रही है कि अपेक्षानुरूप परीक्षा परिणाम नही आने से हताशे में छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच उपरांत ही आत्मघाती कदम उठाने की वजह स्पष्ट होगी।
![]()
































