कोरबा। कटघोरा-पेंड्रा रोड पर पसान थाना के लैंगा मोड़ के पास रविवार की सुबह करीब 7.30 बजे सेटरिंग सामग्री लेकर तेज रफ्तार से गुजर रहा मालवाहक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना में मालवाहक में लदा सेटरिंग का सामान सड़क किनारे बिखर गया। हादसे में मालवाहक के केबिन का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया और चालक फंसकर घायल हो गया। वहीं सड़क से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए। राहगीरों व स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर पहुंचकर अंदर फंसे चालक को किसी तरह से बाहर निकाला। उसे पुलिस वाहन में प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक वाहन चालक को सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट पहुंची है। मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
![]()
































