बांकीमोंगरा, 30 जून। भारतीय जनता पार्टी मंडल बांकीमोंगरा द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, गेवरा बस्ती में “डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) प्रशिक्षण कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता मंडल प्रभारी अजय दुबे ने की।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता, नगर निगम कोरबा के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) कार्यकर्ता निर्माण की पाठशाला है। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही चुनावी सफलता की कुंजी है। प्रशिक्षण में बूथ समिति के गठन, पन्ना प्रमुख की भूमिका, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।
मंडल प्रभारी अजय दुबे ने संगठनात्मक संरचना, आगामी कार्यक्रमों एवं सक्रिय सदस्य अभियान पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए समयबद्ध कार्ययोजना पर जोर दिया।
मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथ स्तर पर बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएं, ताकि संगठन और अधिक मजबूत हो तथा आगामी चुनावों में बांकीमोंगरा मंडल जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती कमला देवी बरेठ, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत कैवर्त, सुनीता पाटिल, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक संजय पांडे, मुकुल कर्ष, लखन राठौर सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
तकनीकी प्रभारी मुकेश अग्रवाल ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली एवं उसके उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री विकेश झा ने किया।
इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सचिव, युवा प्रमुख, महिला प्रमुख, बीएलए-2, “मन की बात” प्रमुख तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]()
































